Gold Price Update: 2617 रुपये तक सस्ता हुआ सोना अब 31346 रुपये में खरीदें 10 ग्राम गोल्ड
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today
Gold Price Update: शादियों सीजन में सोना खरीदारी का प्लान कर रहे लोगों के लिए अच्छी और जरूरी खबर है। सोने की कीमत में पिछले कई दिनों लगातार जारी बढ़ोतरी पर ब्रेक लगता दिख रहा है। इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन पीली धातू के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को सोना 46 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में 70 रुपये प्रति किलो की दर से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस गिरावट के बाद बुधवार को सोना करीब 53600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 64700 रुपये प्रति किलो के स्तर बंद हुई। फिलहाल लोगों के पास सोना करीब 2600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15200 प्रति किलो से भी सस्ता खरीददारी का बढ़ियां मौका है।
और पढ़िए – EPFO released new guideline: अब EPF क्लेम बार-बार नहीं होगा रिजेक्ट, जारी हुई ये गाइडलाइन्स
इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बुधवार को सोना (Gold Price) 46 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी के 53583 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 225 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बढ़कर होकर 53629 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी (Silver Price) की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 70 रुपये की गिरावट के साथ 64718 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Rate) 1116 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ 64648 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थीा
इस तरह बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना 46 सस्ता होकर 53583 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 46 रुपया सस्ता होकर 53368 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 42 रुपया सस्ता होकर 49082 रुपये, 18 कैरेट वाला सस्ता 35 रुपया सस्ता होकर 40187 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 27 रुपये सस्ता होकर 31346 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2617 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 15262 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो वेडिंग सीजन में अभी काफी समय बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों सोना और चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी रहेगा। साथ ही इन लोगों का कहना है कि जल्द ही नए साल 2023 में सोने के भाव अपने उच्चतम स्तर के पास या फिर पार पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आपके यहां भी शादी-व्याह है और आपको सोना खरीदना है तो आप जल्द से जल्द खरीद लें। ताकि आपको कुछ फायदा हो पाए।
शादी-विवाह के मौसम में सोने और चांदी के दाम में उठापटक लगातार जारी है। सोने और चांदी के दाम कभी बढ़ जाते हैं तो कभी लुढ़क जाते हैं। इससे लग्न के सीजन में गहने खरीददार पशोपेश की स्थिति में हैं कि उनके लिए सोने और चांदी की खरीदना कब ठीक रहेगा यानी सस्ता मिलेगा। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोना और चांदी के दाम में तेजी से हुई है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: