Gold Price Update: देव दिवाली पर 5678 रुपये सस्ता हुआ सोना, अब 29555 रुपये में खरीदें 10 ग्राम
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Update: नवरात्र, करवा चौथ धनतेरस, दिवाली और छठ के बाद आज देव दिपावली का पावन त्योहार है। साथ ही देश एकबार फिर से शादी-व्याह का सीजन भी शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप भी सोना और चांदी के गहने खरीदारी का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फिलहाल सोना 50522 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58755 रुपये प्रति के सस्त के स्तर पर बिक रहा है।
अभी पढ़ें – Elon Musk: आखिरकार ट्विटर के नए मालिक ने कर दिया अपने मिशन का ऐलान, मस्क ने बताया- अपना फ्यूचर प्लान
दरअसल आज से नए कारोबारी हफ्ते की शुरुआत हो रही है। आज नए कारोबारी हफ्ते का पहला दिन है। इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते में सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी दर्ज गई थी। ऐसे में आज सबकी नजर इसबात पर होगी की नए कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कैसी चाल रहती है।
पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 408 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 50522 रुपये पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को को सोना 710 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 50114 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
सोने की तरह शुक्रवार को चांदी (Silver Price) की कीमत में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई। चांदी 1706 रुपये महंगा होकर 58755 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 1578 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ती होकर 57049 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थीा
इस तरह शुक्रवार को 24 कैरेट वाला सोना 408 महंगा होकर 50522 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 407 रुपया महंगाि होकर50320 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 374 रुपया महंगा होकर 46278 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 306 रुपया महंगा होकर 37892 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 238 रुपये महंगा होकर 29555 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ।
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5678 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिका रहा है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21225 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।
आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है।
22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।
सोने की खरीदारी के वक्त ग्राहकों को इसकी क्वॉलिटी का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
ISO द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
अभी पढ़ें – Business Idea: बस एक बार करें 5 लाख का निवेश और फिर हर महीने पाते रहें 70,000 रुपये, नहीं कोई Risk!
24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
अभी पढ़ें – गोल्ड से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: