Gold Price Today: रक्षा बंधन से पहले सोना 4700 तो चांदी 22000 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता !
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Rate Today: रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक है। ऐसे में अगर आप भी सोना या फिर चांदी के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी और जरूरी खबर है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इस बीच इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में नरमी देखी जा रही है।
आज सोना 63 रुपये की दर से सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 847 रुपये की नरमी देखी जा रही है। इस गिरावट के बाद भी सोना 51500 रुपये नीचे और चांदी 57000 रुपये के करी बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 4700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 22800 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन (3 August) बुधवार को सोना (Gold Rate Today) 63 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 51486 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना (Gold Price) 119 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 51549 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 847 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता होकर 57057 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी (Silver Price) 475 रुपये सस्ता होकर 57904 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की तरह आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 10 रुपये की दर से सस्ता होकर 51,300 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 234 रुपये की गिरावट के साथ 57,352 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 4714 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 22823 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 51486 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 51280 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47161 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 38615 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30119 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 11.26 डॉलर की तेजी के साथ 1,768. (whitestallion) 44 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 19.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
ज्वेलरी की शुद्धता जानने का एक तरीका होता है। दरअसल गहनों पर हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं। इन निशानों के जरिए से गहनों की शुद्धता को जाना जा सकता है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। देश में ज्वेलरी पर हॉलमार्क निशान लगाना अनिवार्य है।
24 कैरेट का सोना प्योर सोना होता है और उसपर 999 अंक दर्ज होता। हालांकि, 24 कैरेट सोने से ज्वेलरी नहीं बनती है। ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट के सोने का इस्तेमाल किया जाता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होगा। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। 14 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 585 लिखा होगा।
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47510, 24ct Gold : Rs. 51830, Silver Price : Rs. 57500
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 57500
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 57500
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48210, 24ct Gold : Rs. 52590, Silver Price : Rs. 63600
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 63600
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 63600
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 63600
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 57500
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47410, 24ct Gold : Rs. 51720, Silver Price : Rs. 57500
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47390, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 57500
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47390, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 57500
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47360, 24ct Gold : Rs. 51660, Silver Price : Rs. 63600
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47510, 24ct Gold : Rs. 51830, Silver Price : Rs. 57500
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47510, 24ct Gold : Rs. 51830, Silver Price : Rs. 57500
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47510, 24ct Gold : Rs. 51830, Silver Price : Rs. 57500
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47390, 24ct Gold : Rs. 51690, Silver Price : Rs. 57500
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: