Gold Price Today: राखी से पहले 3900 रुपये तक सस्ता खरीदें सोना, जानें- लेटेस्ट रेट
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Gold Price Today: राखी का पावन त्योहर कई जगहों पर कल (11 August) तो कई जगहों पर शुक्रवार (12 August) को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन के मौके पर अगर आप भी अपनी बहनों को सोना या फिर चांदी ज्वेलरी गिफ्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रक्षा बंधन से पहले आज सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखी जा रही है।
आज सोना 113 रुपये की दर से महंगा हुआ है, जबकि चांदी की कीमत में 185 रुपये की तेजी देखी जा रही है। फिलहाल सोना 52300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 58300 रुपये प्रति किलो के करीब बिक रही है। इसके साथ ही सोना ऑलटाइम हाई से करीब 3900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 21700 रुपये प्रति किलो की दर से भी सस्ता मिल रही है।
– इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) की बेवसाइट के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन (10 August) बुधवार को सोना (Gold Rate Today) 113 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52297 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना (Gold Price) 156 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52184 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
– वहीं आज चांदी (Silver Price Update) 185 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा होकर 58291 रुपये के स्तर पर खुली। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी (Silver Price) 744 रुपये महंगा होकर 58106 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आपको बता दें कि मंगलवार को मुहर्रम को सर्राफा बाजार बंद था।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन (IBJA) से उलट आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर आज सोना 218 रुपये की दर से सस्ता होकर 52,271 रुपये के स्तर पर है। जबकि चांदी 310 रुपये की गिरावट के साथ 58,481 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
इस गिरावट के बाद फिलहाल सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3903 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई अगस्त 2020 में बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 21700 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है। ऐसे में जो लोग सोना या फिर चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके लिए खरीदारी का यह अच्छा मौका साबित हो सकता है।
इस तरह आज 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 52297 रुपये प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट वाला सोना 52088 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 47904 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट वाला सोना 39223 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30594 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
और पढ़िए –LIC Jeevan Shiromani Policy: इस स्कीम में करें इन्वेस्ट, आपको 4 साल में मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
भारतीय सर्राफा बाजार से उलट अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 6.01 डॉलर की गिरावट के साथ 1,788.16 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 20.39 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
दिल्ली (Delhi) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 58700
मुंबई (Mumbai) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 58700
कोलकाता (Kolkata) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 58700
चेन्नई (Chennai) – 22ct Gold : Rs. 48930, 24ct Gold : Rs. 53380, Silver Price : Rs. 64200
हैदराबाद (Hyderabad) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 64200
बंगलुरु (Bangalore) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 64200
मंगलुरु (Mangalore) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 64200
अहमदाबाद (Ahmedabad) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 58700
सूरत (Surat) – 22ct Gold : Rs. 47650, 24ct Gold : Rs. 51980, Silver Price : Rs. 58700
नागपुर (Nagpur) – 22ct Gold : Rs. 47630, 24ct Gold : Rs. 51960, Silver Price : Rs. 58700
पुणे (Pune) – 22ct Gold : Rs. 47630, 24ct Gold : Rs. 51960, Silver Price : Rs. 58700
भुवनेश्वर (Bhubaneswar) – 22ct Gold : Rs. 47600, 24ct Gold : Rs. 51930, Silver Price : Rs. 58700
चंडीगढ़ (Chandigarh) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 58700
जयपुर (Jaipur) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 58700
लखनऊ (Lucknow) – 22ct Gold : Rs. 47750, 24ct Gold : Rs. 52100, Silver Price : Rs. 58700
पटना (Patna) – 22ct Gold : Rs. 47630, 24ct Gold : Rs. 51960, Silver Price : Rs. 58700
और पढ़िए – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: