Share Market Update: ग्‍लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय घरेलू शेयर बाजार में आज भी तेजी के साथ शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन आज बुधवार (10 August) को भी भारतीय घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में बढ़त देखी जा रही है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में सेंसेक्‍स और न‍िफ्टी दोनों हरे न‍िशान पर खुले हैं।

विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) सेंसेक्स आज 124 अंकों की तेजी के साथ 58,977 पर खुलने में कामयाब रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 41 अंक की तेजी के साथ 17,566 पर खुला है।

विज्ञापन

बाजार का आज का हाल

बीएसई में आज शुरुआत में कुल 1,841 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इनमें से करीब 1,035 शेयर तेजी तो 621 शेयर गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 185 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 3 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 1 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 87 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 45 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

विज्ञापन

आज के चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

– आज के चढ़ने वाले शेयर्स की बात करें तों सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडस्ट्रीज, एचयूएल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, डॉ रेड्डीज लैब्स, मारुति में बढ़त देखी जा रही है।

– वहीं गिरने वाले शेयरों में एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, टाटा स्टील, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, टीसीएस, एमएंडएम, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक में नरमी है।

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले 10 पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज मजबूती के साथ खुला है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ 79.56 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं, इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे की कमजोरी के साथ 79.66 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

पिछले दिनों बाजार का ये रहा था हाल

सोमवार (8 August): सेंसेक्स 465 अंकों की तेजी के साथ 58,853 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127 अंक की बढ़त के साथ 17,525 अंक पर बंद हुआ था।

शुक्रवार (5 August): सेंसेक्स 89 अंकों की तेजी के साथ 58,288 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 15 की तेजी के साथ 17,397 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

गुरुवार (4 August): सेंसेक्स 51 अंक गिरकर 58,298 प्‍वाइंट पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 6 अंक चढ़कर 17,382 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

बुधवार (3 August): सेंसेक्स सेंसेक्स 214 अंक की छलांग लगाकर 58,350 पर बंद हुआ था। वहीं 43 अंक की बढ़त के साथ 17,388 प्‍वाइंट पर बंद हुआ।

मंगलवार (2 August): सेंसेक्स 20 अंक की तेजी के साथ 58,136 अंक पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 5 अंक बढ़कर 17,345 अंक पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ