Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन घटे सोने के दाम, चांदी भी डाउन, जानें आज का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के दाम लगातार दूसरे दिन भी कम हुए हैं. नवरात्रि से पहले देश में लुढ़कते सोने-चांदी के भाव लोगों के लिए राहत की बात है. आज 24 कैरेट गोल्ड 54 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं, चांदी के दाम भी घटे हैं. जानिए 18 सितंबर का लेटेस्ट गोल्ड प्राइस.

Gold Rate Today

Gold Rate Today: गोल्ड के दाम लगातार दूसरे दिन भी कम हुए हैं. त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ये गिरावट लोगों के लिए सोना खरीदने के अवसर पैदा कर रही है. हालांकि, कल भी सोने के दामों में गिरावट हुई थी. मगर दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है. ये गिरावट मामूली है. गुड रिटर्न की रिपोर्ट के मुताबिक, आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम कल की तुलना में 54 रुपये कम हुए हैं. इसलिए, आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 11,132 रुपये हैं.

विज्ञापन

24 कैरेट सोने के दाम कितने घटे?

देश में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 ग्राम के लिए आज 11,132 रुपये है जबकि कल 1 ग्राम शुद्ध सोने की कीमत 54 रुपये थी. 24 कैरेट 8 ग्राम सोना आज 89,056 रुपये है, कल यह 89,488 था. 10 ग्राम खरा सोना 1,11,320 रुपये पहुंच गया है जबकि कल 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 11,18,600 था.

विज्ञापन

22 कैरेट के भी घटे दाम

22 कैरेट गोल्ड में भी गिरावट दर्ज की गई है. कल 22 कैरेट 1 ग्राम सोना 10,255 रुपये था, जो आज 10,205 रुपये पहुंच गया है. 8 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 82,040 है जो 400 रुपये कम होकर आज 81,640 पहुंच गया है.

विज्ञापन

क्या है चांदी के दाम?

आज चांदी के दामों में भी गिरावट हुई है. 1 ग्राम चांदी के आज का रेट 131 रुपये हैं. हालांकि, इसमें मात्र 1 रुपये की गिरावट देखी गई है. मगर 10 ग्राम चांदी पर 10 रुपये की गिरावट हुई है.

महानगरों में आज सोने-चांदी का भाव कितना?

  • पटना में आज सोने की कीमत 109,440 रुपये और चांदी का दाम 125,560 रुपये है.
  • मुंबई में गोल्ड रेट 24 कैरेट 10 ग्राम के लिए 1,11,170 रुपये है.
  • दिल्ली में 18 सितंबर को सोने के दाम 1,11, 320 रुपये 24 कैरेट के लिए है.
  • कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,11,170 है. 22 कैरेट सोना यहां 1,01,900 रुपये है.
  • चेन्नई में गोल्ड प्राइस बाकि शहरों से ज्यादा है. यहां 24 कैरेट सोने के दाम 1,11,490 रुपये है.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकते हैं ये दो बड़े तोहफे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ