Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिजनेस

[Live] Gold, Silver Price Today 3 March 2026: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना में 5 दिन से लगातार उछला, चांदी ने भी मारी जोरदार वापसी

Gold, Silver Prices Today Live: सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है और इसके भाव पर देश-विदेश की हालातों का सीधा असर देखने को मिलता है. ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में अगर आप सोने के गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जान लें. यहां देखें 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमतें.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 3, 2026 14:03 IST

Gold, Silver Price Today, 3 March 2026 Live Updates: मंगलवार, 3 मार्च को सोने की कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी दर्ज की गई. वहीं चांदी ने भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद होने के बाद आज सकारात्मक शुरुआत की. बाजार में यह हलचल मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच देखने को मिल रही है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX पर सोना करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 5,300 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करता नजर आया. इसी तरह COMEX चांदी की कीमतों ने भी हरे निशान में शुरुआत की और इंट्राडे में 91.61 डॉलर प्रति औंस का स्तर छू लिया.

---विज्ञापन---

घरेलू बाजार की बात करें तो होली 2026 के चलते मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में पहले सत्र में कारोबार बंद रहेगा. ट्रेडिंग शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक दोबारा शुरू होगी.

सोमवार को MCX पर सोना 2.53 फीसदी की मजबूती के साथ 1,66,199 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं चांदी की कीमतों में गिरावट रही और यह 2,80,090 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

---विज्ञापन---

इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जरूरत पड़ने तक जारी रखेगा. उधर तेहरान ने क्षेत्र में तेल और गैस ठिकानों पर हमले किए और समुद्री यातायात को लेकर चेतावनी दी.

इन घटनाओं के बाद ऊर्जा कीमतों में उछाल आया है, जिससे अमेरिका में महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसका असर अमेरिकी ट्रेजरी बॉन्ड की कीमतों पर पड़ा है और यह संकेत मिल रहे हैं कि फेडरल रिजर्व लंबे समय तक ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है.

14:03 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: बरेली में आज सोने का भाव

बरेली में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹17,017 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹15,600 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,767 प्रति ग्राम है.

14:03 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: भोपाल में आज सोने का भाव

भोपाल में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹17,007 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹15,590 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,757 प्रति ग्राम है.

13:27 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: अनंतपुर में आज सोने का भाव

अनंतपुर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,002 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,585 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,752 प्रति ग्राम है.

13:25 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: अमृतसर में आज सोने का भाव

अमृतसर में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने के लिए ₹17,017 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने के लिए ₹15,600 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने के लिए ₹12,767 प्रति ग्राम है.

13:17 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: अहमदाबाद में आज सोने का भाव

अहमदाबाद में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹17,007 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹15,590 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,757 प्रति ग्राम है.

13:11 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: आगरा में आज सोने का भाव

आगरा में आज सोने का भाव 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹17,017 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹15,600 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,767 प्रति ग्राम है.

12:52 (IST) 3 Mar 2026
Gold, Silver Prices Today Live: आज भारत में चांदी के दाम
  • 1 ग्राम- 289 रुपये 80 पैसे
  • 8 ग्राम- 2,318 रुपये 40 पैसे
  • 10 ग्राम- 2,898 रुपये
  • 100 ग्राम- 28,980 रुपये
  • 1 किलोग्राम- 2,89,800 रुपये
  • 12:49 (IST) 3 Mar 2026
    Gold, Silver Prices Today Live: IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव
  • सोना 24 कैरेट: 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 153403 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 125603 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 97971 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • First published on: Mar 03, 2026 12:46 PM

    संबंधित खबरें

    Leave a Reply

    You must be logged in to post a comment.