Gold Demand: भारत में जून तिमाही में सोने की मांग में काफी तेजी दर्ज की गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में अप्रैल-जून तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर 43 फीसदी ज्यादा रही। आपको बता दें कि भारत में अप्रैल, मई और जून त्योहारी सीजन रहता है जिससे यहां सोने की मांग बढ़ जाती है।

Gold Rate Today: डब्ल्यूजीसी (World Gold Council) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में अप्रैल से जून के दौरान भारत में सोने की मांग 170.7 टन रही है, जो 2021 की समान अवधि में 119.6 से 43 फीसदी ज्यादा है। हालांकि, इसकी वैश्विक मांग 2022 में सालाना आधार पर 8 फीसदी घटकर 948.4 हो गई जबकि 2021 की जून तिमाही में यह 1,031.8 टन थी। रिपोर्ट के मुताबिक डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत गिरने के बावजूद जून तिमाही में सोने की मांग सालाना आधार पर ज्यादा रही।

सोने की मांग पर डब्ल्यूजीसी द्वारा जारी रिपोर्ट में गुरुवार को कहा गया कि मूल्य के संदर्भ में भारत में सोने की मांग जून तिमाही में 54 फीसदी बढ़कर 79,270 करोड़ रुपये हो गई जो 2021 की समान तिमाही में 51,540 करोड़ रुपये थी।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय मुख्य कार्यपाल अधिकारी सोम सुंदरम पीआर ने कहा कि अक्षय तृतीया और वैवाहिक सीजन में आभूषणों की मांग 49 फीसदी बढ़कर 140.3 टन रही। डब्ल्यूजीसी सीईओ के मुताबिक साल 2022 की जून तिमाही में सोने का आयात भी 34 फीसदी बढ़कर 170 टन हो गया है, जो 2021 की समान अवधि में 131.6 टन था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ