एलन मस्क का ऐलान, अब X(Twitter) पर पोस्ट करने के लिए भी लगेंगे रुपए!

Elon Musk Subscription Plan: एलन मस्क एक बार फिर से अपने प्लान के जरिए धूम मचाने की तैयारी में हैं। अब पोस्ट के लिए भी इतने डॉलर चुकाने होंगे

Elon Musk Tesla Company

एलन मस्क को मेटा को ट्रोल करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

Elon Musk Subscription Plan: एलन मस्क का ऐलान, अब X(Twitter) पर पोस्ट करने के लिए भी लगेंगे रुपए!, जी हां। अब X(Twitter) फ्री नहीं रहा। जल्द ही यहां सब कुछ पेड होने जा रहा है। दरअसल एलन मस्क ने एक नए प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। और इसके लागू होने की उम्मीद जल्दी है। प्लान ये है कि X(Twitter) पर बोट की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को रोकने के लिए मस्क “Not A Bot” प्लान ले कर आ रहे हैं। जिसमें पोस्ट से लेकर, शेयर, रिपोस्ट, बुकमार्क के लिए यूजर्स को 1 डॉलर की कीमत एक साल के लिए चुकानी होगी।

<

>

नहीं लिया प्लान तो नहीं कर पाएंगे यूज

अगर यूजर्स इस प्लान को नहीं लेते हैं तो फिर बस वो फॉलोवर्स के पोस्ट और फॉलो ही कर पाएंगे। यानी ब्लूटिक के बाद कहा जा सकता है कि मस्क एक बार फिर से यूजर्स को झटका देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए मस्क ने New Zealand and Philippines में टेस्टिंग के लिए इस सर्विस को शुरू भी कर दिया है।

X(Twitter) पर बढ़ी फेक अकाउंट्स के साथ पोस्ट की संख्या

पिछले 6 महीने की बात करें तो X(Twitter) पर करीब 20 से 30 लाख फेक अकाउंट्स के साथ पोस्ट मौजूद हैं। और अच्छी दर से लगातार बढ़ रही हैं। इसी के लिए कंपनी की तरफ से इस प्लान को लाया गया है। पर जब से ये खबर सामने आई है तभी से X(Twitter) के लिए सोशल मीडिया पर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

ब्लूटिक पॉलिसी के बाद घटे हैं X(Twitter) के यूजर्स 

जबसे एलन मस्क X(Twitter) के लिए पेड ब्लू टिक की स्कीम लेकर आए हैं, तभी से लगातार इसके यूजर्स घटते जा रहे हैं। पिछले 6 महीने में करीब 20 से 25 लाख यूजर्स X(Twitter) को छोड़ चुके हैं। इसलिए इस नए प्लान के बाद उम्मीद है कि इस संख्या में ग्रोथ देखने के लिए मिल सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ