ड्रोन खरीदने से पहले जान लें ये अहम नियम, कहां पर नहीं उड़ा सकते?

Drone Rules: आजकल ड्रोन से वीडियो बनाने का एक चलन सा है। सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने हों या फिर किसी समारोह का वीडियो बनाना हो, सभी में ड्रोन का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी ड्रोन खरीदने की सोच रहे हैं कुछ नियमों के बारे में आपको पता होना चाहिए।

Drone Business Success Story

Drone Rules: तकनीकी तौर पर दुनिया काफी आगे निकल गई है। इंसान अंतरिक्ष तक में अपना परचम लहरा चुका है। टेक्नोलॉजी के जरिए हमारे लिए कई चीजे बहुत आसान हो गई हैं। हम वीडियो बना सकते हैं, जिसमें जिंदगी के खूबसूरत पलों को कैद किया जा सकता है। इसके लिए अब हर तरफ नए नए आविष्कार हो रहे हैं। सोशल मीडिया का जमाना है उसमें हर कोई अपनी वीडियो, फोटो शेयर करता है। अच्छी क्वालिटी के लिए एक से एक कैमरे मार्किट में आ गए हैं। अगर इससे भी आगे जाना है तो लोग ड्रोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ड्रोन को खरीदने के लिए भी कई नियम हैं, इन नियमों के दायरे में रहकर ही आप ड्रोन खरीद सकते हैं और आसमान में उड़ा सकते हैं।

पहले की फिल्मों में किसी भी आसमान के शॉट को लेने के कैमरा हेलीकॉप्टर से ऊपर ले जाया जाता था। इसके बाद टेक्नोलॉजी में इतनी तरक्की हुई कि अब जमीन से ही आसमान में शूटिंग की जा सकती है। इसके लिए अच्छी क्वालिटी के ड्रोन मार्किट में आ गए हैं।

ड्रोन खरीदने के लिए क्या जरूरी?

ड्रोन खरीदने से पहले कुछ नियम आपको जान लेने चाहिए। क्योंकि आप किसी भी साइज का ड्रोन खरीदकर उसको यूं ही नहीं इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MOCA) और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के ड्रोन नियम 2021 के बारे में पता होना चाहिए। इन नियमों को नौसेना, थल सेना और वायु सेना को छोड़कर सभी पर लागू किया गया है। ड्रोन खरीदने के बाद आपका सबसे जरूरी काम होता है कि उसका यूआईएन नंबर डिजिटल स्काई प्लेटफॉर्म से जनरेट करा लें। इसके लिए योग्यता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है।

कहां पर नहीं उड़ा सकते हैं ड्रोन?

अगर आपने ड्रोन खरीदा है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसको कहीं पर भी उड़ा सकते हैं। इसके लिए कई जगहों पर पाबंदी है, जहां पर आप ड्रोन नहीं ले जा सकते हैं। ये मिलिट्री का एरिया होता है, उसके आसपास में लगभग 3 किमी के एरिया में आप ड्रोन नहीं उड़ा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से ये पूरा एरिया रेड जोन में आता है। अगर यहां पर ड्रोन उड़ाना है तो पहले आपको केंद्र सरकार से अनुमति लेनी होगी। ड्रोन के लिए तीन जोन निर्धारित किए गए हैं। जिसमें पहला रेड जोन, दूसरा यलो जोन और तीसरा ग्रीन जोन होता है। रेड जोन में ड्रोन नहीं उड़ा सकते हैं, यलो जोन में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है लेकिन इसके लिए इजाजत ली जा सकती है।

येलो जोन की बात करें तो यहां पर अनुमति के ड्रोन उड़ा सकते हैं, लेकिन उसके लिए एक सीमा तय की गई है। जिसके तहत आफ सिर्फ 400 फीट तक ही ड्रोन को ले जा सकते हैं। इससे ऊपर जाना है तो फिर अनुमति चाहिए होती है।

कितने वजन के हो सकते हैं ड्रोन?

ड्रोन को तीन भागों में रखा गया है, जिसमें छोटे ड्रोन, मीडियम ड्रोन और बड़े ड्रोन आते हैं। 2 से 25 किलो तक का वजन छोटे ड्रोन में होता है। वहीं, मीडियम ड्रोन का वजन 25 से 150 तक हो सकता है, और सबसे बड़े ड्रोन 150 से 500 किलो तक के हो सकते हैं। इससे बड़े ड्रोन को यूएवी विमान नियम 1937 के अंतर्गत रखा गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ