हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ITR भरा तो निकला 79 करोड़ का टर्नओवर, जांच में निकला दूसरा कर रहा PAN यूज; कहीं आपके साथ तो ऐसा नहीं हो रहा?

दिल्ली के व्यक्ति के PAN कार्ड पर मिला 79.4 करोड़ का फर्जी GST टर्नओवर. जानिए AIS में पैन कार्ड के दुरुपयोग की जांच कैसे करें और फ्रॉड होने पर क्या कदम उठाएं.

विज्ञापन
Delhi Man Finds 79 Crore Business Linked To PAN: आपके पैन कार्ड पर भी चल सकती है फर्जी कंपनी, ऐसे करें बचाव (Photo Credit - AI)

सोचिए, आप बड़े आराम से अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने बैठते हैं, टैक्स पोर्टल खोलते हैं और अचानक आपको पता चलता है कि आपके नाम पर मुंबई में कोई करोड़ों की की कंपनी चल रही है. इतना ही नहीं, आपके पैन (PAN) कार्ड पर ₹79.4 करोड़ का बिजनेस टर्नओवर दर्ज है, जिसके बारे में आपको भनक तक नहीं थी.

कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला वाकया दिल्ली के एक शख्स के साथ हुआ है. जब उन्‍होंने अपना एनुअल इंफॉर्मेान स्‍टेटमेंट(Annual Information Statement) चेक किया, तो उनके होश उड़ गए.

क्या है पूरा मामला?

द‍िल्‍ली के रहने वाले इस व्‍यक्‍त‍ि को जब अपना ITR दाखिल करना था, तो उन्होंने इनकम टैक्स पोर्टल पर अपना AIS चेक किया. वहां उन्हें दिखा कि उनके पैन कार्ड का इस्तेमाल करके मुंबई के एक पते पर फर्जी तरीके से GST रजिस्ट्रेशन कराया गया था. इस फर्जी कंपनी के तहत करीब 79.4 करोड़ रुपये के माल की बिक्री दिखाई गई थीः

विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि न तो उनकी मुंबई में कोई दुकान या ऑफिस है, न ही उन्होंने किसी को अपना पैन, फोटो, ओटीपी या KYC डॉक्यूमेंट दिए .

पड़ताल में सामने आया कि उस फर्जी GST नंबर का बायोमेट्रिक या ई-केवाईसी (e-KYC) वेरिफिकेशन तक नहीं हुआ था. बाद में डिपार्टमेंट ने उस GST नंबर को खुद ही (Suo-moto) कैंसल कर दिया था. फिलहाल, दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने इस मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी (Forgery) की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

अगर आपके PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो क्या करें?
इस मामले ने हर टैक्सपेयर के लिए एक चेतावनी जारी कर दी है. अगर आपको भी अपने AIS या TIS में कोई ऐसा ट्रांजैक्शन या बिजनेस दिखता है जो आपने नहीं किया है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:

  1. सारे सबूत और स्क्रीनशॉट संभाल कर रखें
    सबसे पहले अपने AIS, 26AS और GST पोर्टल का स्क्रीनशॉट ले लें. जिस फर्जी GSTIN या कंपनी का नाम दिख रहा है, उसकी पूरी डिटेल (पीडीएफ/प्रिंट) सेव कर लें.
  2. इनकम टैक्स पोर्टल पर ऑब्जेक्शन (Feedback) दर्ज करें
    इनकम टैक्स पोर्टल (e-Filing Portal) पर जाएं और AIS सेक्शन में जाकर उस गलत ट्रांजैक्शन पर Information is not correct या Income is not belong to me का फीडबैक/ऑब्जेक्शन सबमिट करें.
  3. पुलिस में शिकायत (Cyber FIR) दर्ज कराएं
    चूंकि यह आपकी पहचान (KYC) की चोरी का मामला है, इसलिए तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या Cyber Crime Portal (cybercrime.gov.in) पर लिखित शिकायत दर्ज कराएं और FIR/शिकायत की पावती (Acknowledgement) सुरक्षित रखें.
  4. GST पोर्टल और इनकम टैक्स विभाग को सूचित करें
    संबंधित क्षेत्र के आयकर अधिकारी (AO) और GST विभाग को लेटर/ईमेल लिखकर सूचित करें कि यह रजिस्ट्रेशन फर्जी है और इसमें आपकी कोई सहमति नहीं थी. पुलिस शिकायत की कॉपी भी साथ लगाएं.

हर साल ITR फाइल करने से पहले अपना AIS (Annual Information Statement) और Form 26AS जरूर चेक करें. यह सिर्फ टैक्स बचाने के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्‍च‍ित करने के लिए भी जरूरी है कि कहीं कोई आपके नाम पर करोड़ों का खेल तो नहीं खेल रहा.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola