Bank holidays in June 2023: जून महीने में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, पूरी सूची यहां देखें
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Bank holidays in June 2023: जून महीने में बैंकों की कितनी छुट्टी रहेगी, इसको लेकर लिस्ट आ गई है। वहीं, बैंकों की छुट्टी पर इस बार इसलिए भी ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए, क्योंकि 2000 रुपये के नोट कुछ समय बाद बंद हो जाएंगे और फिलहाल इनको बदलने का काम जारी है। RBI ने कहा है कि 30 सितंबर तक सभी 2000 रुपये के नोट बदल लें। ऐसे में लोगों का बैंकों में जाना तेजी से जारी है और अब जून महीने को लेकर जो लिस्ट आई है, उसके मुताबिक 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। तो ऐसे में आपको पहले ही उन दिनों के बारे में जान लेना चाहिए।
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जून में बैंक 12 दिनों तक बंद रहेंगे। छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं। जून के महीने में Y.M.A डे/राजा संक्रांति, कांग (रथजात्रा)/रथ यात्रा, खर्ची पूजा, बकरीद ईद (ईद-उल-जुहा), और रेमना नी/ईद-उल-जुहा जैसे अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: