Union Budget 2026: कौन और कैसे तैयार करता है बजट, जानिए शुरू से लेकर अंत तक का पूरा प्रोसेस

Budget 2026: 1 फरवरी को बजट पेश करने की तारीख है. हालांकि‍ इस द‍िन रव‍िवार है, इसल‍िए हो सकता है क‍ि इसमें बदलाव हो. लेक‍िन क्‍या आप जानते हैं क‍ि बजट कैसे तैयार क‍िया जाता है? कौन से लोग इसे बनाते हैं? आइये आपको इसके बारे में बताते हैं.

budget 2026

एक फरवरी को आ सकता है बजट

विज्ञापन

Union Budget 2026: हर साल की तरह इस साल भी आम बजट पेश किया जाएगा. फरवरी के महीने ये बजट पेश होना है, जिसकी तारीख तय हो चुकी है, यानी की 1 फरवरी. हालांकि इस साल यानी 2026 में 1 फरवरी को रविवार होने के कारण हो सकता है कि तारीख को आगे बढ़ाया जाए. देश को चलाने के लिए कहां खर्च करना है और कहां से इनकम लाना है, ये सरकार तय करती है. लेकिन आप जिस बजट को पार्लियामेंट में सुनते उसे तैयार करने के लिए काफी पहले से काम किया जाता है. इन बजट को पेश करने के लिए पूरी टीम होती है तो गुप्त तरीके से काम करती हैं. भारत के संविधान में बजट का जिक्र अनुच्छेद 112 में है, जिसे वार्षिक वित्तिय विवरण कहा जाता है.

8th Pay Commission लागू होने के बाद इतना मिलेगा एरियर

Advertisment

ऐसे तैयार किया जाता है बजट

बजट तैयार करने का काम केंद्र सरकार अंदर आने वाली वित्त मंत्रालय का है. वित्त मंत्रालय के अंदर आर्थिक मामलों का विभाग (Department of Finance, DEA) है. DEA के दो डिविजन आते हैं, पहला इकोनॉमिक डिविजन और दूसरा बजट डिविजन. इकोनॉमिक ड‍िविजन का काम होता है Economic Survey तैयार करना और बजट डिविजन का काम है बजट तैयार करना. जो बजट तैयार करते हैं उन्हें पूरी तरह से आइसोलेट रखा जाता है. इतना ही नहीं उनके मोबाइल भी बाहर रखें जाते हैं. जानकारी के मुताबिक, बजट वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में तैयार किया जाता है, जिसकी सिक्योरिटी काफी टाइट होती है. बजट बनाने में लगभग 3 से 4 महीनों का प्रोसेस लगता है. फरवरी में पेश होने वाले बजट के लिए अक्टूबर से ही प्रक्रिया शुरू हो जाती है.

इतने चरणों से होकर गुजरता है बजट

  1. सबसे पहले ससंद में बजट को पेश किया जाता है.
    2.बजट पेश होने के बाद इस पर संसद में चर्चा होती है.
    3.इसके बाद विभागिय समितियों की ओर सभी बजट अलॉटमेंट को जांच के लिए भेजा जाता है.
    4.मांग को अनुदान करने के लिए वोटिंग होती है, जिसके बाद पैसे को फंड से निकालने की अनुमित मिलती है.वोटिंग का राइट केवल लोकसभा को है.
    5.इसके बाद विनियोग विधेयक पारित होने के बाद पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ