दिल्‍ली NCR में अब क‍ितने की म‍िलेगी 10 रुपये वाली सिगरेट, 1 फरवरी से बढ़ने वाला है टैक्‍स

सरकार ने पान गुटका स‍िगरेट बीड़ी पर टैक्‍स बढ़ा द‍िया है, जो 1 फरवरी से लागू हो जाएगा. हालांक‍ि अभी तक ये साफ नहीं है क‍ि बढ़ा हुआ टैक्‍स का बोझ कौन उठाएगा- कंपन‍ियां या ग्राहक? अगर कंपन‍ियां ये बोझ उठाती हैं तो उनका प्रॉफ‍िट मार्ज‍िन कम होगा आर अगर ग्राहक उठाते हैं तो उनके ल‍िए ये सभी चीजें महंगी होने वाली हैं.

cigarette price from 1 feb

1 फरवरी से क‍ितनी महंगी हो जाएगी स‍िगरेट

साल के पहले ही द‍िन सरकार ने नेशनल सेक्‍योर‍िटी एक्‍ट 2025 का नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया है. इस नए एक्‍ट के अनुसार अब स‍िगरेट बीड़ी पान मसाला से गुटका तक सभी तंबाकू प्रोडक्‍ट्स पर टैक्‍स बढ़ा द‍िया गया है. बढ़ा हुआ टैक्‍स 1 फरवरी 2026 से लागू हो जाएगा. ऐसे में आपके मन में ये सवाल आना लाजमी है क‍ि टैक्‍स बढ़ने के बाद 10 रुपये वाली स‍िगरेट की कीमत अब क‍ितनी हो जाएगी?

विज्ञापन

हालांक‍ि अभी तक यह साफ नहीं है क‍ि बढ़े हुए टैक्‍स का बोझ कंपन‍ियां खुद उठाएंगी या ग्राहकों के कंधों पर डालेंगी. कंपन‍ियां अगर ये बोझ खुद उठाती हैं तो इससे उनका प्राॅफ‍िट मार्ज‍िन घट सकता है. लेक‍िन अगर वे इसका बोझ ग्राहकों पर छोड़ देती हैं तो तंबाकू का सेवन करने वालों की जेब ढीली होगी.

विज्ञापन

द‍िल्‍ली एनसीआर में क‍ितनी हो जाएगी स‍िगरेट की कीमत?

वित्त मंत्रालय के सेंट्रल एक्साइज एक्ट में बदलावों के बाद सिगरेट की लंबाई के आधार पर प्रति 1000 स्टिक पर 2050 रुपये से 8500 रुपये तक की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है. यह बढ़ोतरी 1 फरवरी से तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले 40% GST के अलावा होगी, जिससे काउंटर पर हर सिगरेट काफी महंगी हो जाएगी. हर स्टिक के हिसाब से, यह बढ़ोतरी रिटेल कीमतों में साफ उछाल लाएगी, खासकर मीडियम और लंबी सिगरेट के लिए.

विज्ञापन
  • छोटी बिना फिल्टर वाली सिगरेट (65 mm तक) की कीमत में 2.05 प्रति स्टिक का इजाफा होगा.
  • छोटी फिल्टर वाली सिगरेट (65 mm तक) की कीमत में 2.10 प्रति स्टिक की बढ़ोतरी होगी.
  • मीडियम लंबाई वाली सिगरेट (65–70 mm) के दाम में 3.6 से 4 प्रति स्टिक तक का इजाफा हो सकता है.
  • लंबी / प्रीमियम सिगरेट (70–75 mm) की कीमत 5.4 प्रति स्टिक बढ़ेगी.
  • नॉन-स्टैंडर्ड डिजाइन वाली स‍िगरेट की कीमत में 8.5 प्रति स्टिक की बढ़ोतरी हो सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ