Bank Holidays: जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, लगातार 3 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

Bank Holidays in August 2024: बैंक से जुड़ा काम निपटाना है तो पहले जान लीजिए कि आगामी दिनों में बैंकों की छुट्टी कब-कब रहने वाली है? आइए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखते हैं।

banks will closed for three days from 24 august to 26 august 2024 in India

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays in August 2024: महीने की शुरुआत से पहले ही बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी हो जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से बैंकों की हॉलिडे लिस्ट को जारी कर दिया जाता है। अगस्त महीने के शुरुआती दिनों में भी बैंक कई दिनों के लिए बंद रहे। जबकि, मंथ एंड से पहले भी बैंकों की कई दिन तक छुट्टी रहने वाली है। अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है और इस काम को टाले जा रहे हैं तो बता दें कि लगातार 3 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं।

विज्ञापन

जी हां, लगातार तीन दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। अगर कोई बैंकिंग संबंधित काम करना है तो जल्दी निपटा लीजिए। आइए जानते हैं कि कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं?

विज्ञापन

देशभर के बैंकों की रहेगी छुट्टी

आगामी दिनों में लगातार 3 दिनों के लिए बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, इन छुट्टियों में साप्ताहिक और चाथौ शनिवार शामिल है। दरअसल, 24 अगस्त को चौथे शनिवार के कारण बैंकों की छुट्टी है। 25 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी और 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी की वजह से देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे। 24 अगस्त से 26 अगस्त तक लगातार बैंकों की छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

बैंक बंद होने पर कौन से काम हो सकते हैं?

अगर बैंकों की छुट्टी है तो आप किसी के बैंक खाते में पैसे भेजने का काम कर सकते हैं। इसका मतलब ये है कि आप बैंक के बंद होने पर बैंकिंग सर्विस के माध्यम से लेनदेन का काम निपटा सकते हैं। इसके अलावा ATM मशीन की मदद से आप पैसे निकाल सकते हैं। ये ही नहीं, एफडी अकाउंट खुलवाना हो या बैंक स्टेटमेंट चेक करनी हो तो आप इसके लिए भी बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, चेक या ड्राफ्ट जमा करने जैसे काम के लिए आपको बैंक के खुलने का ही इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ