---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

FD Rates: 30 सितंबर से पहले इस खास स्कीम में करें निवेश, मिलेगा 7.85% तक ब्याज

FD Rates Hike: अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो एफडी कर सकते हैं। ये बैंक 444 दिनों की एफडी पर 7.85% तक ब्याज दे रहा है, आइए एफडी की खास स्कीम के बारे में जानते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

FD Rates Hike: निवेश करने का सोच रहे हैं तो क्यों न ऐसी योजना में किया जाए जहां आपके पैसे सिर्फ सुरक्षित ही नहीं रहे बल्कि आपको तगड़ा रिटर्न भी मिल सके। जी हां, पैसों को अगर कहीं इन्वेस्ट करना ही है तो क्यों न ऐसी जगह करें जहां से हमें अच्छा रिटर्न मिल सके और हमारे पैसे सुरक्षित भी रहें। इस तरह के ऑप्शन में आप फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) करने का सोच सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई अन्य फाइनेंशियल कंपनियां भी हैं जो ग्राहकों को एफडी पर अधिक ब्याज का लाभ देते हैं।

अधिक ब्याज का फायदा कई बार कुछ खास स्कीम के साथ भी दिया जाता है और उसका फायदा ग्राहक कुछ समय तक ही उठा सकते हैं। अगर आप भी एफडी पर 7.85% तक ब्याज का फायदा उठाना चाहते हैं तो इसके लिए 30 सितंबर से पहले खास एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक स्पेशल एफडी स्कीम के साथ 7.85% ब्याज का फायदा दे रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- कितने साल, महीने या दिन की FD करवाने पर ज्यादा फायदा? जल्दी जानें

ये बैंक दे रहा है स्पेशल एफडी स्कीम

IDBI Bank ने उत्सव फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम को पेश किया है जिसके तहत 444 दिनों की एफडी पर 7.85% ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। हालांकि, इस स्कीम में ग्राहक 30 सितंबर 2024 से पहले ही निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत 444 दिन और 375 दिन की एफडी पर आपको अधिक ब्याज का फायदा मिलेगा। 700 दिनों की एफडी पर इस स्कीम के तहत 7.70 प्रतिशत और 300 दिनों की एफडी पर 7.55 प्रतिशत ब्याज का फायदा मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

कैसे मिलेगा उत्सव एफडी स्कीम का लाभ?

उत्सव एफडी स्कीम का फायदा उठाने के लिए आप आईडीबीआई बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से उठा सकते हैं। चाहें तो बैंक ब्रांच भी जाकर एफडी करा सकते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Fixed Deposit पर मिलेगा 7.90% तक Interest!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 21, 2024 02:38 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola