HDFC Hike Loan Interests: एचडीएफसी (HDFC) ने अपने ऋणों की ब्याज दरों में 50 आधार अंकों की वृद्धि की घोषणा की है। इससे कंपनी के होम लोन की ईएमआई (Home Loan EMI) बढ़ जाएगी। इससे पहले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने एक बयान में कहा कि HDFC ने हाउसिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) बढ़ा दिया है, जिस पर उसका एडजस्टेबल रेट होम लोन (ARHL) बेंचमार्क है। कंपनी ने कहा कि इसमें 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पांच महीने में सातवीं बार बढ़ाई दरें

एचडीएफसी ने पिछले पांच महीने में सातवीं बार कर्ज की दर बढ़ाई है। बता दें कि आरबीआई द्वारा शुक्रवार को प्रमुख नीतिगत दर में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी के बाद, अन्य बैंकों और वित्तीय संस्थानों के भी अपनी ऋण ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद है।

विज्ञापन

लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। रिजर्व बैंक के अध्यक्ष शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के आखिरी दिन शुक्रावर को रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इस बढ़ोतरी के बाद रेपो रेट 5.40 से बढ़कर 5.90 फीसद हो गया है। रेपो रेट में RBI द्वारा की गई यह लगतार चौथी बार बढ़ोतरी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ