LPG Cylinder Price: त्योहारी सीजन से पहले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। लोगों को बड़ी राहत देते हुए तेल कंपनियों ने 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये घटा दिए हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 25.50 रुपये जबकि कोलकाता में 36.50 रुपये, मुंबई में 32.50 रुपये और चेन्नई में 35.50 रुपये कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई है।

विज्ञापन

कीमतों में कटौती के बाद अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,859 रुपये हो गई है। कोलकाता में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,959 हो गई है। वहीं, मुंबई में 1,811.50 रुपये और चेन्नई में 2,009.50 रुपये हो गई है।

अभी पढ़ें – RBI के बाद HDFC ने भी दिया बड़ा झटका, कर्जदारों की और होगी हालत खराब!

विज्ञापन

बता दें कि एक महीने पहले भी कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 91.5 रुपये की कटौती की गई थी। एलपीजी सिलेंडर की कीमत जून में घटकर 2,219 रुपये हो गई थी, जबकि मई में यह 2,354 रुपये तक पहुंच गई थी। बता दें कि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल अधिकतर होटलों और रेस्टोरेंट में होता है। हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतें तय होती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ