हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व सबसे बड़ी यूनिट बनेगा 'पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क' नागपुर : आचार्य बालकृष्ण

Acharya Balkrishna Statement : पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने नागपुर के मिहान में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 9 मार्च को उद्घाटन होने वाले पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन
Acharya Balkrishna

Acharya Balkrishna Statement : पतंजलि द्वारा मिहान, नागपुर में स्थापित ‘पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क’ में संतरा प्रोसेसिंग का एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने शुक्रवार को मिहान, नागपुर में प्रेसवार्ता में यह जानकारी देते हुए सर्वप्रथम नागपुर की धरा को प्रणाम करते हुए कहा कि नागपुर की यह धरा अध्यात्म व क्रांति की धरा है। यह धरा देश व संविधान को मूर्त्त रूप प्रदान करने वाली है। अब इस धरा से पतंजलि की नवकृषि क्रांति के द्वारा देश के किसानों की समृद्धि के द्वार खोले जाएंगे।

आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि यह प्लांट फूड प्रोसेसिंग का सिंगल प्वाइंट व एशिया की सबसे बड़ी यूनिट है। इसे स्थापित करने पर हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। हालांकि, इस प्लांट को प्रारंभ करने में बहुत से विघ्न-बाधाएं रहीं, बीच में कोरोना काल भी रहा पर अंतत: वह दिन आ गया जिसका इंतजार क्षेत्र के किसान सालों से कर रहे थे। आचार्य ने बताया कि इस प्लांट का विधिवत उद‌्घाटन केंद्रीय सड़क परिवहन, राज्य मार्ग व जहाजरानी मंत्री तिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार 9 मार्च को करेंगे।

यह भी पढे़ं : नागपुर में जल्द शुरू होगा ‘पतंजलि मेगा फूड एंड हर्बल पार्क’, 10 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन

किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत बदलकर रहेंगे : बालकृष्ण

उन्होंने कहा कि विदर्भ का नाम आते ही यहां के किसानों की आत्महत्याएं व प्रताड़ित व दु:खी किसानों का चित्र स्वत: ही चित्रित हो जाता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही इस चित्र को बदलने का कार्य मिहान के इस संतरा प्रोसेसिंग प्लांट से होगा। इसमें हमें आप सबका साथ व सहयोग चाहिए। इस पूरे क्षेत्र, किसानों व कृषि व्यवस्था की भयावह सूरत हम बदलकर रहेंगे, यह हमारा संकल्प है।

बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस : आचार्य

आचार्य ने बताया कि उक्त प्लांट की प्रतिदिन 800 टन प्रोसेसिंग क्षमता है, जिसमें हम ए ग्रेड के साथ-साथ बी व सी ग्रेड के संतरे, प्री-मैच्योर उत्पादन, आंधी से टूटकर गिरने वाले संतरे को भी प्रोसेस करते हैं। हमारा यह प्लांट जीरो वेस्टेज सिस्टम पर काम करता है। हमारा कार्य संतरे के छिलके से प्रारंभ होता है जिसमें हम संतरे के छिलके से वॉलिटाइल तथा फ्रेगरेंस ऑयल निकालते हैं। इसके लिए हमने विदेशी तकनीक और पूरे सिस्टम पर रिसर्च की, क्योंकि इतना बड़ा प्लांट केवल जूस के भरोसे पर नहीं चलाया जा सकता। हमने इसके बॉय प्रोडक्ट्स पर भी फोकस किया। इस प्लांट को धरातल पर आपके सामने लाने में हमारा काफी समय व पुरुषार्थ लगा।

विज्ञापन

हमारे संपर्क में हैं किसान : आचार्य बालकृष्ण 

उन्होंने आगे कहा कि आज इस क्षेत्र के प्रत्येक गांव का लगभग प्रत्येक किसान हमारे संपर्क में है, साथ ही कुछ प्रतिभाशाली व्यक्ति भी हमारी दृष्टि में हैं। हमारी प्राथमिकता स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने और स्थानीय किसानों को समृद्धशाली बनाने की है। प्रधानमंत्री का सपना है कि स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाकर देश में मैनपॉवर स्किल तैयार की जाए, उसमें पतंजलि ही अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

प्लांट में पूरा एडवांस सिस्टम है : आचार्य

आचार्य ने बताया कि उक्त प्लांट में आधुनिक मापदंडों के आधार पर पूरा एडवांस सिस्टम है, जिसमें पैकेजिंग लाइन, टैक्नोपैक से लेकर एडवांस रिसर्च लैब्स शामिल हैं। हमारे उत्पादों की गुणवत्ता टॉप क्लास है, हमारे लिए पूरा विश्व बाजार खुला है। लेकिन हमारी प्राथमिकता देश के लोगों को एक्सपोर्ट क्वालिटी के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि रॉ-मैटिरियल की उपलब्धता के आधार पर यहां संतरा, लाइम, आंवला, अनार, अमरूद, अंगूर, लौकी, गाजर का जूस, आम व संतरे का पल्प तथा ऑनियन, टमाटो का पेस्ट भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढे़ं : आचार्य बालकृष्ण ने बताया योग-आयुर्वेद का महत्व, World Book Fair में पतंजलि के वैश्विक योगदान पर प्रकाश डाला

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola