Aadhaar Card Changes: क्या आप Online आधार कार्ड में फोटो बदल सकते हैं? जानिए आसान प्रक्रिया
Edited By Nitin Arora

Edited By Nitin Arora

Aadhaar Card Changes: आप घर बैठे ही आधार कार्ड से जुड़ी तमाम चीजों को अपडेट कर सकते हैं। हालांकि, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अनुसार, आधार कार्डधारक का नाम, जन्म तिथि, फोन नंबर और पता जैसी ही जानकारी को बदला जा सकता है। आधार जानकारी जिसे अपडेट किया जा सकता है, उनमें जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक जानकारी होती है।
नाम, पता, जन्म तिथि/आयु, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, रिलेशनशिप स्टेटस जैसी चीजें जनसांख्यिकीय के तहत आती हैं। वहीं आइरिस, उंगलियों के निशान और चेहरे की तस्वीरें बायोमेट्रिक डेटा के उदाहरण हैं।
आपके आधार कार्ड पर फोटो ऑनलाइन नहीं बदला जा सकता। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे कभी ठीक नहीं कर सकते। यदि आप अपने आधार कार्ड पर पुरानी फोटो के साथ परेशान है तो आप अपडेट करवाने के लिए नामांकन केंद्र पर जा सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: