7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में तूफानी तेजी से सरकारी कर्मचारियों की मौज !
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

7th Pay Commission: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। देश के 47 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और 68 लाख पेंशनधारकों के महंगाई राहत बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में 1 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है।
लेकिन औपचारिक मंजूरी का ऐलान अभी नहीं किया गया है। दरअसल बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक की कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की गई न ही सरकार की तरफ से कोई प्रेस रिलीज जारी की गई। बताया जा रहा है कि होली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका कभी भी ऐलान कर सकते हैं।
होली के बाद वित्त मंत्रालय इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा। जानकारी के मुताबिक महंगाई भत्ते के आंकड़ों की समीक्षा केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव को पास कर दिया, इसके बाद डीए अब डीए 38 से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स के पेंशन में बढ़ोतरी लागू हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक सबकुछ ठीक रहा तो मार्च की सैलरी का भुगतान नए महंगाई भत्ते के साथ होगा। जबकि जनवरी और फरवरी का एरियर मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत 1 जनवरी 2023 से ही लागू हो जाएगा।
इस बढ़ोतरी के बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा। मौजूदा महंगाई भत्ते से अंतर की बात करें तो सैलरी में हर महीने 720 रुपये और सालाना 8640 रुपये की बढ़ोतरी होगी। केंद्र सरकार के इस ऐलान ले करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा हुआ है।
आपको बता दें महंगाई भत्ते और महंगाई राहत (7th Pay Commission) में बढ़ोतरी का ऐलान श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI के आंकड़े के आधार पर होता है। यानी AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर महंगाई की कैलकुलेशन करके कर्मचारियों को भत्ता दिया जाता है। डीए और डीआर में हर 6 महीने में रिविजन होता है। जनवरी के महंगाई भत्ते का ऐलान मार्च में होली से पहले और जुलाई का ऐलान सितंबर- अक्टूबर में दिवाली से पहले होता है।
पिछला डीए में रिवीजन 28 सितंबर 2022 को दिवाली से पहले किया गया था। इसे 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था। तब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। तब डीए 34 फीसदी था जिसे बढ़ाकर 38 फीसदी किया गया था। इसमें एकबार फिर अब 4 फीसदी इजाफा की बात सामने आ रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: