Zomato के सीईओ ने अर्बन कंपनी के बोर्ड से दिया इस्तीफा, अब Blinkit के जरिए करेंगे यह काम
Edited By Amit Kasana

दीपिंदर गोयल
Edited By Amit Kasana

दीपिंदर गोयल
Zomato: जोमैटो के सीईओ और को-फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अर्बन कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोट्स के अनुसार दीपिंदर गोयल अब जोमैटो के ही स्वामित्व वाली ब्लिकिंट में होम सर्विस कैटेगरी में काम करेंगे।
ब्लिंकिट और जोमैटो अब अर्बन कंपनी की सीधी प्रतिद्वंदी कंपनी बन जाएगी। दीपिंदर गोयल ने मार्च 2022 में टाइबल ग्लोबल के निवेश वाली अर्बन कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में ज्वाइन किया था।
और पढ़िए – Petrol Diesel Price, 2 March 2023: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिली या बढ़ गए दाम, जानें आज के भाव
बता दें ब्लिंकिट गुरुग्राम स्थित शेफकार्ट के जरिए होम शेफ सेवाएं देता है। हालांकि अभी यह तय नहीं है ब्लिंकिट होम सर्विस सेगमेंट में किस तरह से काम करेगा। आशंका जताई जा रही है कि ब्लिंकिट के प्लेटफॉर्म पर ही यह काम होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: