World fastest car: हवा से बातें करने वाली तेज स्पीड गाड़ियों को दुनिया में hyper कारों के तौर पर जाना जाता है। इसी सेगमेंट की एक कार है Venom F5.ये कार John Hennessey ने डिजाइन की है। हाल ही में कैलिफोर्निया के एक मोटर शो में इस कार को शोकेस किया गया। बता दें इस कार की कीमत 22.67 करोड़ रुपये है। यह पलक झपकते ही 170kmph की स्पीड बड़ी आसानी से पकड़ लेती है।
Venom F5 हाई स्पीड कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान John Hennessey ने अपने अनुभव मीडिया से सांझा किए। उन्होंने कहा कि Venom F5 जैसी तेज रफ्तार कार को चलाना और उसमें बैठने का जो अहसास है उसे कोई बयां नहीं कर सकता। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कार की ज्यादा कीमत और स्पीड पर के बारे में ये माना की रोजमर्रा यूज के तोर पर इतनी तेज स्पीड गाड़ियों की लोगों को जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वे खुद अपनी Corvette कार को इस्तेमाल करते हैं।
ये भी पढ़ें: 17 सितंबर को आ रही ये नई बाइक, लुक्स और पावर में देगी Royal Enfield को टक्कर, जानें कीमत और माइलेज
Venom F5 में V8 ट्वीन टर्बों इंजन
John Hennessey ने कहा कि बाजार में Venom F5 से सस्ती कई गाड़ियां हैं। जानकारी के अनुसार Venon F5 में हाई स्पीड V8 ट्वीन टर्बों इंजन दिया गया है। ये दमदार इंजन 1298 hp की पावर जनरेट करता है। इस कार में मैक्सिमम 8000आरपीएम जनरेट होती है। कार में सेमी ऑटोमैटिक पैडल शिफ्ट गियर चेंजर दिया गया है। कार की लंबाई 4,666mm की है, जिससे यह स्टाइलिश लुक देती है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, डिस्क ब्रेक और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है।
2 सीटर कार में मिलेगी 420 kmph की टॉप स्पीड
Venon F5 को बाजार में Bugatti Chiron Super Sport टक्कर देगी। Bugatti की इस कार की कीमत करीब 28.40 करोड़ है, ये कार जल्द ही बाजार में पेश की जाएगी। ये कार 7998 cc के धाकड़ इंजन में आएगी। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। ये 2 सीटर कार होगी, जिसमें 1479 bhp की पावर जनरेट होगी। ये हाई स्पीड कार 7 स्पीड गियरबॉक्स के साथ मिलेगी। कार में ऑल व्हील ड्राइवर मिलेगा, ये कार सड़क पर 420 kmph की टॉप स्पीड देगी। बताया जा रहा है कि ये कार 2.5 सेकंड में ही 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेगी।
ये भी पढ़ें: इथेनॉल से चलेगी Hero की नई Xtreme 160R 2V, ABS के साथ ड्रेग रेस टाइमर जैसे फीचर्स हुए शामिल
संबंधित खबरें
Maruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
57 mins agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
5 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
6 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines