सर्दी में कार स्टार्ट करने में प्रॉब्लम? आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स; नहीं लगाना पड़ेगा धक्का...

Winter car starting problems: कार को अचानक स्टार्ट न करें, कार या बाइक की चाबी को घुमा कर कुछ देर छोड़ दें।

winter car starting tips, winter, battery, battery problem,car, bike
विज्ञापन

Winter car starting problems: ठंड के मौसम में अक्सर बाइक या कार की बैटरी सुबह स्टार्ट करने में परेशान करती है। अगर हम वाहन चलाते और उसके रखरखाव में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि सर्दी में आखिर वाहनों की बैटरी खराब क्यों होती है? और इससे कैसे बचा जा सकता है?

Advertisment

कार को हमेशा शेड में खड़ा करें

कार एक्सपर्ट के अनुसार सर्दियों में कार का इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है, जिससे इंजन का पिस्टन मूवमेंट कम हो जाता है और कार स्टार्ट करने में परेशानी होती है। ऐसे में हमें हमेश कार को किसी शेड या छत के नीचे खड़ा करना चाहिए। सर्दियों में कार को कहीं खुले में खड़ा करने से बचना चाहिए। लगातार खुले में खड़ा करने पर कार की सर्विस पर ज्यादा खर्च आएगा। इंजन पर दबाव पड़ने पर उसके पार्ट्स खराब हो जाएंगे।

एक लंबा सेल्फ लें और न करें ये काम 

ऑटोमोबाइल इंजीनियरों के अनुसार अगर ठंड के चलते कार स्टार्ट करने में परेशानी हो रही हो तो लगातार सेल्फ मारने से बचना चाहिए। बल्कि कार या बाइक स्टार्ट करने के लिए पहले दो या चार छोटे सेल्फ दें। फिर एक लंबा सेल्फ दें, ऐसा करने पर कार एक झटके में स्टार्ट हो जाएगी और धक्का नहीं मारना पड़ेगा।

विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान, कभी बैटरी नहीं करेगी तंग

  • कार को अचानक स्टार्ट न करें, कार या बाइक की चाबी को घुमा कर कुछ देर छोड़ दें। इससे कार के सभी फ्लुइड्स रोटेट हो जाते हैं और कार का इंजन ठीक चलता है।
  • हमेशा कार या बाइक स्टार्ट करते हुए म्यूजिक सिस्टम, लाइट और अन्य इलेक्ट्रिक एसेसरीज को बंद कर लें।
  • कार की बैटरी की औसतन लाइफ 3 से 4 साल होती है। लेकिन अगर आप कम वाहन चलाते हैं तो इसे हर दो साल में बदलवाना पड़ेगा। हमेशा अधिकृत डीलर से ही बैटरी लें और ऑन लाइन उसके ओरिजनल होने की पुष्टि कर लें।
  • अगर हर दिन वाहन स्टार्ट होने में परेशानी हो रही हो तो तुरंत मैकेनिक को दिखाएं। ऐसे में इंजन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: तृप्ति डिमरी, विराट कोहली और बादशाह समेत इन सेलिब्रिटी ने खरीदी पुरानी लग्जरी गाड़ियां, जानें क्यों?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ