तृप्ति डिमरी, विराट कोहली और बादशाह समेत इन सेलिब्रिटी ने खरीदी पुरानी लग्जरी गाड़ियां, जानें क्यों?

Why Do Celebrities Opt for Used Luxury Cars: आखिर सेलिब्रिटी पुरानी लग्जरी गाड़ियां क्यों खरीदते हैं? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट का मानना है कि इन गाड़ियों की कीमत में डेप्रिसिएशन इसका एक प्रमुख कारण है।

Why Do Celebrities Opt for Used Luxury Cars? Tripti Dimri, Range Rover Sport, Virat Kohli, Shilpa Shetty, Dinesh Kartik, Honey Singh, Hard Kaur, Badshah

Tripti Dimria

Why Do Celebrities Opt for Used Luxury Cars: एनिमल मूवी से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने पुरानी Range Rover कार खरीदी है। इससे पहले उनके Renault Duster थी। तृप्ति डिमरी पुरानी लग्जरी कार खरीदने वाली पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। बता दें इससे पहले क्रिकेटर Virat Kohli, Dinesh Kartik अभिनेत्री Shilpa Shetty, सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर Honey Singh, Hard Kaur और Badshah समेत अन्य लोग भी यूज्ड कार खरीद चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

तृप्ति डिमरी ने Range Rover Sport luxury SUV

तृप्ति डिमरी ने Range Rover Sport luxury SUV ली है। ये हाई क्लास कार है, इस बिग साइज कार में 3.0 लीटर का दमदार V6 डीजल इंजन दिया गया है। कार में मैक्सिमम 255 bhp की पावर और जनरेट होती है। कंपनी अपनी इस कार को हाई परफॉमेंस के लिए 5.0 लीटर V8 पेट्रोल इंजन में भी ऑफर करती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन आता है। ये कार एडवांस सेफ्टी फीचर्स जैसे एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ आती है।

विज्ञापन

Why Do Celebrities Opt for Used Luxury Cars?

आखिर सेलिब्रिटी पुरानी लग्जरी गाड़ियां क्यों खरीदते हैं। कार एक्सपर्ट मानते हैं कि इन गाड़ियों की कीमत में depreciation इसका एक प्रमुख कारण है। कार खरीदने के कुछ माह बाद ही उसकी मार्केट वैल्यू काफी घट जाती है। नए मॉडल आने पर तो ये कीमत 50 फीसदी तक हो जाती है। इसके अलावा इन महंगी गाड़ियों को खरीदने वाले लोग अपनी गाड़ियों को बेहतर कंडीशन में रखते हैं तो सेलिब्रिटी को सस्ते और बढ़िया स्थिति में ऐसी गाड़ियां आसानी से मिल जाती हैं।

विज्ञापन

ये सेलिब्रिटी खरीद चुके यूज्ड लग्जरी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले Virat Kohli ने पुरानी Bentley Continental GT खरीदी थी। ये नई कार 3.5 करोड़ रुपये में आती है। इसके अलावा Shilpa Shetty ने पुरानी Range Rover Vogue कार खरीदी थी, जिसकी कीमत करीब 1.8 करोड़ है। इसी तरह Dinesh Kartik ने पुरानी Porsche 911, Badshah ने Rolls Royce Wraith, Honey Singh ने Audi और Hard Kaur ने पुरानी Ferrari 458 खरीदी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ