कार में क्या होता है ब्रेक फ्लूइड? कैसे इसके लीक होने पर हो सकता है ब्रेक फेल, जानें

car care tips, car break, break fail,

car break fail

विज्ञापन

Car Care Tips: कार चलाते हुए ब्रेक और क्लच दोनों का दुरस्त होना जरूरी है। इनमें से एक में भी खराबी हमारा सफर खराब कर सकती है। कई बार कार चलाते समय ब्रेक पैंडल में मामूली खराबी पर हम ध्यान नहीं देते। लेकिन थोड़ी सी सावधानी बरतने पर हम बड़ा हादसा टाल सकते हैं।

ब्रेक फ्लूइड लीक होने की वजह से ब्रेक पैंडल में प्रेशर नहीं बनता

ब्रेक फ्लूइड कार में इंपॉर्टेंट रोल प्ले करता है। कई बार ब्रेक फ्लूइड लीक होने की वजह से ब्रेक पैंडल में प्रेशर नहीं बनता। हमें थोड़ा सा भी आभास हो कि ब्रेक पैंडल ठीक से काम नहीं कर रहा या यह लीक हो रहा है तो तुरंत मैकेनिक से इसकी जांच करवानी चाहिए।

Advertisment

कार को छोटे गियर में लेकर आएं

सड़क पर चलते हुए अचानक ब्रेक फेल हो जाते की स्थिति में कोशिश करें वाहन को सड़क किनारे चलाएं। घबराएं नहीं स्पीड कम करने के लिए कार को छोटे गियर में लेकर आएं। मसलन कार चौथे गियर में चल रही हो तो उसे दूसरे में लेकर आएं।

एकदम पूरा हैंडब्रेक नहीं खींचना है

ब्रेक फेल हो जाने पर ब्रेक पैडल को लगातार दबाएं। कार को जल्दी से छोटे गियर में डालकर अचानक क्लच को छोड़ें। ऐसा करने से कार झटका लेकर कम गति में आएगी। हैंडब्रेक का प्रयोग संभलकर करें। चलती कार में ब्रेक फेल होने में हमेशा धीरे-धीरे हैंडब्रेक खींचे। एकदम पूरा हैंडब्रेक नहीं खींचना है।

पार्किंग लाइट जला दें

ब्रेक फेल होने पर इंजन को बंद कर दें और कार की चाबी निकाल लें। कार को छोटे गियर में लेकर आएं। इससे कार झटके लेकर धीरे-धीरे रुक जाएगी। कार की पार्किंग लाइट जला दें। इससे अन्य वाहन चालक आपसी दूरी बनाकर रखें। कई बार ब्रेक की मोटर अचानक खराब हो जाने के कारण भी ब्रेक फेल हो जाती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ