Volkswagen की नई सेडान कार हुई लॉन्च, 19 kmpl की माइलेज, जानें कीमत और जानदार फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

Volkswagen Virtus: फॉक्सवैगन अपनी कारों की सॉलिड बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपनी नई सेडान कार Volkswagen virtus GT DSG को लॉन्च किया है। इस धांसू कार में 1.5 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।
कंपनी अपनी इस नई सेडान कार के कुल तीन वेरिएंट ऑफर कर रही है। जानकारी के अनुसार इस नई कार की शुरुआती कीमत 16.19 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। जर्मन कार निर्माता कंपनी Volkswagen अपनी नई कार में एडवांस फीचर्स देगी। अनुमान है कि यह कार 19 kmpl की माइलेज देगी।
Volkswagen virtus GT DSG से पहले कंपनी ने दमदार कार Virtus का नया जीटी एज लिमिटेड कलेक्शन भी पेश किया था। इसे स्पेशल ‘डीप ब्लैक पर्ल’ पेंट शेड में उतारा गया है। फिलहाल यह केवल ऑनलाइन बुक किया जा सकता है और इसे ऑर्डर-टू-ऑर्डर के आधार पर बनाया जा रहा है।
यह नई कार कुल सात कलर में ऑफर की जा रही है। कार में ग्रिल और विंडो लाइन में क्रोम लाइनिंग दी गई है। इसमें एलईडी टर्न इंडिकेटर्स और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील मिलते हैं। कार में 4-सिलेंडर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो सड़क पर 150 hp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है
Volkswagen virtus GT DSG में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। कंपनी की इस नई सेडान कार में फुल लैदर अपहोल्स्ट्री, फ्रंट साइड एयरबैग और कर्टेन एयरबैग दिए गए हैं। कार में हाइट एड्जेस्टेबल को-ड्राइवर सीट, ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर, ऑटोमेटिक हेडलैंप, रेन सेंसिंग वाइपर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: