फॉक्सवैगन का स्पेशल एडिशन Polo GTI 25 लॉन्च, जानें कीमत और कब से होगी बुकिंग शुरू?
Edited By Amit Kasana

Polo GTI 25
Edited By Amit Kasana

Polo GTI 25
Polo GTI 25: जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने अपना स्पेशल एडिशन Polo GTI 25 लॉन्च किया है। दरअसल, कंपनी के मॉडल पोलो जीटीआई को 25 साल पूरे हो गए हैं। जिसके चलते कंपनी ने ये स्पेशल एनिवर्सरी एडिशन पेश किया है।
पोलो जीटीआई 25 की बुकिंग 1 जून 2023 से शुरू होगी। कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर इस कार को बुक कर सकते हैं। फिलहाल कंपनी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरूआती कीमत 31 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलेगी।

कार में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर टर्बोचार्जड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 204 bhp की पावर जेनरेट करता है। कार में 18 इंच के अलॉय व्हील दिए जाएंगे। कार में 7 स्पीड DSG गियरबॉक्स दिया गया है। फिलहाल कंपनी अपनी इस नई कार के केवल 2500 यूनिट्स ही बिक्री करेगी।
इस पर 25 साल लिखा हुआ होगा। कार पर एनिवर्सरी एडिशन का बैच मिलेगा। कंपनी की यह हैचबैक कार है, स्पेशल एडिशन में कार को स्पोर्ट्स लुक देने का प्रयास किया गया है। पहली बार यह कार साल 1998 में आई थी। कार में एलईडी हैडलैंप, स्पॉइलर, एलईडी टले लैंप, डीआरएल और ट्विन एग्जॉस्ट सिस्टम है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: