Vespa का नया Justin Bieber edition लॉन्च, खुद सिंगर ने किया है डिजाइन

Vespa Justin Bieber edition

Vespa Justin Bieber edition

विज्ञापन

Vespa Justin Bieber Edition: अपने टू व्हीलर में ट्रेंडी कलर और एडवांस फीचर्स देने के लिए जाने जानी वाली इटली की दोपहिया निर्माता कंपनी Piaggio ने इंडियन बाजार में अपना नया स्कूटर लॉन्च किया है। खास बात यह है इस स्कूटर का केवल एक यूनिट की मिलेगा और इतना ही नहीं इसे खुद कनैडियन पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने ही डिजाइन किया है।

Vespa Justin Bieber Edition की कीमत 6.45 लाख रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह लिमिटेड एडिशन स्कूटर है। जिसे खास डिजाइन के साथ सिंगल सीट में बनाया गया है। यह आरामदायक स्कूटर सफेद रंग में मिलेगा और इसके पिछली हिस्से पर इंजन के आसपास ग्राफिक्स देखेने को मिलेगा। Vespa Justin Bieber Edition की कीमत 6.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम रखी गई है।

Advertisment

स्कूटर पर जस्टिन बीबर का नाम लिखा होगा 

इस धाकड़ स्कूटर में 150 cc का पेट्रोल इंजन मिलेगा। सोशल मीडिया पर Justin Bieber के इसे चलाते हुए वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। सिंगर के साथ मिलकर कंपनी ने यह स्कूटर तैयार किया है। स्कूटर में एलईडी लाइटें, डिजिटल डिस्प्ले और स्कूटर पर जस्टिन बीबर का नाम लिखा हुआ मिलेगा।

विज्ञापन

नया स्कूटर सफेद थीम में मिलेगा 

Vespa Justin Bieber Edition से पहले कंपनी ने Mickey Mouse-themed स्कूटर भी पेश किया था। अपने इस नए स्कूटर को कंपनी इंडिया में कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) रूट से मुहैया करवाएगी। नया स्कूटर पूरी तरह सफेद थीम में है। यह सिंगल-सिलेंडर स्कूटर है, जो 10.4 bhp की पावर और 10.6 Nm टॉर्क देगा। आप इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

Vespa Justin Bieber edition

Vespa Justin Bieber edition

विज्ञापन

स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल

यह स्कूटर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इस दौरान पियाजियो व्हीकल्स के अध्यक्ष डिएगो ग्रैफी ने कहा कि हम इंडिया में अपने से नए एडिशन को पेश करके उत्साहित हैं। यह कंपनी की क्रिएटिव ड्राइव को दर्शाता है। स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे एडवांस फीचर्स हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ