हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Upcoming 5 Electric Scooters: पेट्रोल की कीमतों को भूल जाएंगे, जल्द लॉन्च होने वाले हैं ये पांच धासूं इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन
Electric Scooters

Upcoming 5 Electric Scooters: भारत में तेजी से बढ़ते पेट्रोल के दामों से हर आम व्यक्ति परेशान है। ऐसे में पेट्रोल की कीमतों से छुटकारा पाने के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें। क्योंकि जल्द ही भारतीय बाजार में 5 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च होने वाले हैं।

इंडियन मार्केट में हीरो, सुजुकी, यामाहा और होंडा जैसी कंपनियां एक से बढ़कर एक स्कूटर को लॉन्च कर ग्राहकों को लुभाने वाली है। साथ ही इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत भी काफी कम होने वाली है. इन स्कूटर्स को चार्ज करने में 10 यूनिट से कम खर्च आएगा। इसका मतलब है कि आप स्कूटर को सिर्फ 50 रुपये में फुल चार्ज कर सकते हैं और फिर 100 से 200 किमी का सफर तय कर सकते हैं।

अभी पढ़ें – Tata Motors Festive Offers: फेस्टिव सीजन में टाटा की कारों पर मिल रही है भारी छूट, जानें

हीरो विदा

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्कूटर को भारत में 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के बीच होगी। यह एक्स-शोरूम कीमत है। कंपनी ने अभी तक इस स्कूटर की बैटरी रेंज और फीचर्स को साझा नहीं किया है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ई-स्कूटर 120 से 160 किमी की रेंज ऑफर कर सकता है।

होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया भारत में दूसरा सबसे बड़ा दोपहिया निर्माता है। होंडा का एक्टिवा देश का सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। अब कंपनी इस स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। तो होंडा एक्टिवा इलेक्ट्रिक जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। कहा जाता है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर तक की रेंज पेश करता है। इस स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपये के दायरे में रखी जा सकती है.

यामाहा इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय वाहन बाजार के स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Yamaha Motors जल्द ही भारत में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी। यह स्कूटर यूरोपियन मार्केट में पहले से ही उपलब्ध है। अब कंपनी इस स्कूटर को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस स्कूटर में 19.2 आह की क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी है। जो 2.5 किलोवाट की मोटर से जुड़ा है। यह मोटर 136 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट कर सकती है। इस स्कूटर की कीमत 1.25 लाख रुपये हो सकती है। यह एक्स-शोरूम कीमत है।

अभी पढ़ें – MG ZS EV Excite Launch: बाजार में आ गया इस शानदार कार का एंट्री लेवल वेरिएंट, कम दाम में लाजवाब परफॉर्मेंस

सुजुकी बर्गमैन इलेक्ट्रिक स्कूटर

सुजुकी भी भारत में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस स्कूटर को कई बार रोड टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह स्कूटर बेहद आकर्षक लुक के साथ पेश किया जाएगा। इस स्कूटर का नाम Suzuki Bergman Electric हो सकता है। एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद यह स्कूटर 100 किमी तक की रेंज देगा। इस स्कूटर की कीमत 1.20 लाख रुपये तक हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि स्कूटर को भारत में आधिकारिक तौर पर जून 2023 में लॉन्च किया जाएगा।

टीवीएस इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के सेगमेंट में पहले से मौजूद है। टीवीएस आईक्यूब स्कूटर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अब कंपनी भारत में एक और स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्कूटर TVS के लोकप्रिय ICE इंजन स्कूटर Ntorque जैसा हो सकता है। इस स्कूटर का नाम TVS iQube ST हो सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि यह स्कूटर 120 से 130 किमी की रेंज ऑफर करेगा।

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें