Ultraviolette F77: सात सेकंड में 100 की स्पीड, यह बाइक है या तूफान, सिंगल चार्ज में देगी 307 किमी की रेंज
Edited By Amit Kasana

Ultraviolette F77
Edited By Amit Kasana

Ultraviolette F77
Ultraviolette F77: भारतीय बाजार में स्पोर्ट्स ई बाइक Ultraviolette F77 की डिलीवरी शुरू हो गई है। नाम की तरह बाइक की परफॉर्मेंस भी दमदार है। यह बाइक महज 7.8 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है। इतना ही नहीं इसकी टॉप स्पीड 152 किमी प्रतिघंटा है।
कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 307 किमी की ड्राइविंग रेंज देगी। बाइक में 10.3 kWh का बैटरी पैक दिया जा रहा है। जिसमें 32000 पावर की मोटर लगी है। बाइक को कंपनी की ऑफिशियल साइट पर जाकर आसानी से बुक किया जा सकता है। इसकी कीमत अलग-अलग मॉडल पर 3.80 से 5.50 लाख है।

Ultraviolette F77
कंपनी ने बाजार में इसके तीन वेरिएंट एयरस्ट्राइक, शैडो और लेजर उतारा है। इसमें सभी एलईडी लाइट हैं। बाइक में टीएफटी डिस्प्ले, फ्रंट अपसाइड डाउन सस्पेंशन, रियर एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है। इसकी बैटरी फुल चार्ज होने में करीब पांच घंटे का समय लेती है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: