TVS Jupiter CNG इस महीने होगा लॉन्च! इस तरह मिलेगी 226 की माइलेज
TVS Jupiter CNG इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। पहली बार इस स्कूटर को ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था।
Edited By Bani Kalra

Edited By Bani Kalra

TVS Jupiter CNG: बजाज ऑटो के बाद अब TVS का पहला CNG स्कूटर लॉन्च होने जा रहा है। इस साल ऑटो एक्सपो 2025 में कंपनी ने अपने पहले Jupiter CNG से पर्दा उठाया था। इस स्कूटर में जिस तरह से CNG टैंक को फिट किया है वो वाकई इम्प्रेस करता है। सोर्स के मुताबिक इस महीने नया जुपिटर सीएनजी लॉन्च किया जा सकता है और साथ ही इसकी कीमत का भी खुलासा होगा। नए स्कूटर की कीमत 95000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं जुपिटर के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत फिलहाल 88,174 रुपये (एक्स शोरूम) से 99,015 रुपये तक (एक्स शोरूम) है।
TVS ने नए जुपिटर CNG में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल–टैंक फिट किया है। इस फ्यूल–टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट–स्पेस वाली जगह पर किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बेहद सेफ CNG स्कूटर है।

कंपनी का दावा है कि जुपिटर CNG, एक किलो सीएनजी में 84 किलोमीटर तक का माइलेज ऑफर करेगा। पेट्रोल+CNG पर इसकी माइलेज करीब 226 किलोमीटर तक बताई जा रही है। इस स्कूटर में OBD2B कंप्लायंट इंजन दिया गया है जो 5.3bhp की पावर और 9.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

Jupiter CNG स्कूटर का डिजाइन ठीक वैसा ही जैसा इसके पेट्रोल मॉडल का है। माना जा रहा है कि लॉन्च करते समय मॉडल में कुछ अपडेट किये जा सकते हैं। नए CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ्यूल–टैंक भी दिया गया है, जिसका नोजल फ्रंट एप्रन में दिया गया है। जुपिटर सीएनजी को 125cc के सिंगल–सिलेंडर इंजन से लैस रखा गया है। CNG स्कूटर की टॉप–स्पीड 80 kmph बताई जा रही है।
Jupiter CNG स्कूटर में अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी सीट दी गई है। इसके साथ ही इसमें मेटल बॉडी, एक्सटर्नल फ्यूल लिड और ऑल इन वन लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस समय TVS के अलावा किसी और ब्रांड के पास CNG स्कूटर नहीं। ऐसे में बाजार में सिर्फ एक CNG स्कूटर होने से फायदा कंपनी को ही होगा।
यह भी पढ़ें: कार में लगातार AC चलाने से माइलेज पर कितना असर पड़ता है? जानिए
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: