---विज्ञापन---

ऑटो

नए साल पर कार लेने की सोच रहें हैं, भारत में लॉन्च होने वाली हैं यह धासूं एसयूवी, यहां जानें सब कुछ

Upcoming SUV car launches in India: भारत में आने वाले दो महीनों में कई नामी कार ब्रांड की एसयूवी कार लॉन्च होने वाली हैं। नए साल पर कई लोग कार लेते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो जरा इंतजार कर सकते हैं। क्या पता आप के बजट में यह नया मॉडल आपको […]

Upcoming SUV car launches in India: भारत में आने वाले दो महीनों में कई नामी कार ब्रांड की एसयूवी कार लॉन्च होने वाली हैं। नए साल पर कई लोग कार लेते हैं। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो जरा इंतजार कर सकते हैं। क्या पता आप के बजट में यह नया मॉडल आपको पसंद आ जाए।

ग्रैंड चेरोकी

जीप ग्रैंड चेरोकी लॉन्च करेगी

पहले बात करतें हैं जीप की। वर्तमान में जीप की एसयूवी रैंगलर, कंपास और मेरिडियन की भारत के कार बाजार में अपनी एक अलग धाक है। अब यह कंपनी अपने चौथा स्थानीय रूप से असेंबल ग्रैंड चेरोकी मॉडल लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक जीप 11 नवंबर तक अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी, ग्रैंड चेरोकी लॉन्च करेगी। ग्रैंड चेरोकी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा रहा है। नए मॉडल में केवल 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा। जिसे मानक के रूप में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। ऑटो, स्पोर्ट, मड और सैंड में मजबूती से चलने वाली यह कार फॉर बाई फॉर है। इसकी अनुमानित कीमत 75.00 लाख है।

---विज्ञापन---

Atto 3

चीन की Atto 3

कार निर्मात कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) ने हाल ही में भारत में अपनी एसयूवी Atto 3 मॉडल का अनावरण किया है। चीनी कार निर्माता कंपनी अपनी इस EV कार को नवंबर में भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। अपनी ई6 एमपीवी के बाद यह कंपनी भारत में अपना दूसरा मॉडल लॉन्च करेगी। Atto 3 में 60.48kWh बैटरी पैक है। कंपनी एक चार्ज में 521km चलने का दावा करती है। इसका फ्रंट एक्सल-माउंटेड स्थायी चुंबक सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो 201hp और 310Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इसकी अनुमानित कीमत 31 से 35 लाख होगी।

 

---विज्ञापन---
First published on: Oct 31, 2022 06:42 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola