टाटा की इस Micro SUV कार का आएगा ईवी वर्जन, सिंगल चार्ज पर चलेगी 350 km
Edited By Amit Kasana

file photo
Edited By Amit Kasana

file photo
Tata Punch EV: टाटा की Micro SUV कार पंच का जल्द ही ईवी वर्जन आने वाला है। फिलहाल मार्केट में मौजूद टाटा पंच में 1199 cc का इंजन मिलता है। यह पेट्रोल इंजन 86.63 Bhp की पावर जेनरेट करता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार 20.09 kmpl तक की माइलेज देती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसर पंच इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 350 km तक चलेगी। इसमें नया रोटरी डायल और इलेक्ट्रिोनिक पार्किंग ब्रेक मिलेगा। हाल ही में इसे टेस्टिंग करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे Tata Punch EV में 7 इंच का टच स्क्रीन और ऑटो एसी का फीचर मिलेगा।
इसमें दो बैटरी पैक मिलने का अनुमान है। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट और कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। संभावना है कि यह दिसंबर 2023 से पहले भारतीय बाजार में पेश होगी और इसकी शुरूआती कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी जा सकती है।
बाजार में इसका मुकाबला Citroen eC3 से होगा। पंच ईवी में आईसीई पंच के समान फ्रंट फेसिया मिलेगा। इसके रियर में नेक्सन EV और टिआगो EV के समान चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इसके फ्रंट ग्रिल पर कुछ अलग बैजिंग मिलने की संभावना है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: