हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Skoda Enyaq iV: गर्दा उड़ाने के लिए है तैयार स्कोडा की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और रेंज

विज्ञापन
Picture Credit: Google

Skoda Enyaq iV: पेट्रोल-डीजल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं, लोगों का रुख अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ बढ़ रहा हैं। इसी कड़ी में वाहन निर्माता कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बाजार में उतार रही हैं।

अभी पढ़ें – पेट्रोल की कीमतों से मुक्ति के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर दे रही है भारत सरकार, गडकरी ने कही ये बात

हर कंपनी का भारतीय बाजार में गाड़ी लॉन्च करने के पीछे एक सबसे बड़ा कारण यहां एक बडे़ ऑटो बाजार का होना हैं। ईवी सेगमेंट की बात करें तो इसमें कंपनियां टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर के सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को धड्डल्ले से पेश कर रही हैं। अब बारी स्कोडा (Skoda) की है, यह कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

आपको बता दें कि Skoda Enyaq iV को मुंबई में टेस्टिंग के समय स्पॉट किया गया है। इसके लुक को लेकर तो अभी कोई सटीक जानकारी नहीं हैं, फिर भी इसे CBU रूट के जरिए भारत में लाने की संभावना जताई जा रही हैं। इसका साफ मतलब है कि इस कार की कीमत ज्यादा हो सकती है।

Skoda Enyaq iV: Features

आने वाली Skoda Enyaq iV के फीचर्स की बात करें तो यह एक 4WD कार होगी। इस कार में 7 किलोवॉट की बैटरी दी जाएगी जो 125 किलोवॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी सिंगल चार्ज में 513 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसकी दमदार मोटर 265 PS की पॉवर जेनरेट करने में सक्षम है। यह कार सिर्फ 6.9 सेकंड में 0-100 kmph की स्पीड भी पकड़ लेती है।

अभी पढ़ें – Scorpio Classic vs Scorpio-N: क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन में कौन-सी हैं ज्यादा बेहतर, यहां जानें

Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक कार को फॉक्सवैगन के MEB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। कंपनी की तरफ से अभी इस कार की कीमत या लॉन्च की कोई आधिकारिक जानकारी नही मिली है फिर भी कयास लगाए जा रहें हैं कि इस कार की एक्स शोरुम कीमत लगभग 60 लाख रुपये के आसपास हो सकती हैं।

अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ  पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें