Simple One Electric Scooter Launch Price In India: नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता सिंपल एनर्जी ने 23 मई, 2023 को भारतीय बाजार में वन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि इस स्कूटर को दमदार रेंज और कम कीमत में पेश किया जाएगा।
2021 में ही हो चुका है लॉन्च
कंपनी ने सिंपल वन को 15 अगस्त, 2021 को ही लॉन्च कर दिया था। साथ ही भारत में इसकी बुकिंग भी उसी दिन 1947/- रुपये के टोकन भुगतान करने पर शुरू हो गई थी है। अब यह स्कूटर करीब दो साल बाद कमर्शियल लॉन्च के लिए तैयार है।
Simple One Electric Scooter: खासियत
सबसे पहले इसके रेंज पर नजर डालें तो दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने के बाद 236 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है। इसके अलावा कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी का भी विकल्प देती है, जिससे 300 किमी. तक सफर किया जा सकता है। स्कूटर में 8.5 kW की मोटर का प्रयोग किया गया है, जो स्कूटर को 11 bhp की पावर और 72 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
स्कूटर स्पीड के मामले में भी बेस्ट है। कहा गया है कि यह महज 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। जबकि, इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है।
ये भी पढ़ेंः लॉन्च से पहले Maruti Suzuki Jimny की कीमत लीक, जल्द देगी दस्तक
Simple One Electric Scooter: भारत में क्या है कीमत
कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत 1.10 लाख रुपए (स्टैंडर्ड वेरिएंट) और 1.45 लाख रुपए (एक्स्ट्रा रेंज वेरिएंट) रखी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला, Hero Vida V1, Bajaj Chetak, Ather 450X Gen 3, Ola Electric S1 Air, Okinawa i-Praise, Komaki DT 3000 जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा।
संबंधित खबरें
जल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
17 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines