School Cabs Strikes: दिल्ली में कैब चालकों की हड़ताल, 6 लाख बच्चों को हुई परेशानी

car (10)
विज्ञापन

School Cabs Strikes: दिल्ली में आज यानी कि सोमवार को स्कूल कैब पूरी तरह से हड़ताल पर है। जिसकी वजह से छह लाख बच्चों को स्कूल जाने में आज बड़ी परेशानी उठानी पड़ी। अभिभावकों को भी बच्चों को स्कूल छोड़ने और लाने के लिए विवश होना पड़ गया है।

स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन के बुलावे पर आज सभी चालक हड़ताल पर है। गौरतलब है कि परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे जांच अभियान के खिलाफ आज दिल्ली के लगभग 35 हजार कैब चालकों ने हड़ताल कर रखी है।

Advertisment

 

 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार स्कूल ट्रांसपोर्ट एकता यूनियन ने कुछ इलाकों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। यूनियन के बड़े अधिकारियों का ये भी कहना है कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हड़ताल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। कुछ इलाकों में प्रदर्शन की वजह से जाम की स्थिति भी बन सकती है

कैब चालकों की गाड़ियां भी हुई सीज

विज्ञापन

खबरों की मानें तो अब तक 700 से भी ज्यादा कैब को सीज किया जा चुका है जिन्हें छुड़ाने के लिए कैब चालकों को उसे छुड़ाने मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है।अब परिवहन विभाग की बात करें तो उनका कहना है 50 फीसदी से ज्यादा स्कूल कैब गैर व्यावसायिक है,साथ ही कैब में निर्धारित सीटों से ज्यादा बच्चों को बैठाया जा रहा है। जिस वजह से इन के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

यूनियन के अध्यक्ष रामचंद्र का कहना है कि ‘बीते पांच साल से स्पीड गवर्नेंस से जुड़ी नियमों के चलते परिवहन विभाग ने व्यावसायिक श्रेणी में स्कूल कैब में किसी वाहन की खरीद नहीं होने दी है। हमारी ओर से जब यह मुद्दा उठाया गया तो उन्होंने कहा कि निजी कैब को व्यावसायिक श्रेणी में परिवर्तित करने का मौका दिया जाएगा, लेकिन अब मौका दिए बिना ही स्कूल कैब को जबरन सीज किया जा रहा है। इसलिए हड़ताल पर जाने का ये फैसला लिया गया है।’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ