Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा एंड महिंद्रा आज से अपनी नई लॉन्च स्कॉर्पियो-एन SUV के लिए बुकिंग शुरू करने जा रही है, जिसे ग्राहक महज 21000 रुपये देकर बुक करा सकते है, तो चलिए बात करते है इस शानदार कार के सभी फीचर्स और खूबियों की…

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra Scorpio-N: हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को लॉन्च किया था और अब कंपनी ने आज से इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग आज सुबह 11 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और महिंद्रा डीलरशिप पर शुरू कर दी गई है। 21 हजार रुपये के टोकन amount के साथ आप इसे बुक कर सकते है। कंपनी ने इस SUV की डिलीवरी 26 सितंबर से करेगी।
पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों का कंपनी ने पहले ही खुलासा कर दिया है, 11.99 लाख रुपये से 23.90 लाख रुपये के बीच हैं। इसके सबसे सस्ते वेरिएंट की बात करें तो Z2 (पेट्रोल, मैनुअल ट्रांसमिशन) है, जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये है।

आपको ये भी बता दें कि ये बुकिंग सिर्फ 25,000 वाहनों के लिए है हो सकता है कि इन 25000 के बाद कंपनी कीमतों में बढ़ोतरी कर दे। इसके दमदार इंजन की बात करें तो इसमें दो ऑप्शन दिए गए है जिसमे पहला 2.0-लीटर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल है, 197 bhp और 380 Nm जनरेट करता है। और दूसरा ऑप्शन 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन का है, 173 bhp और 400 Nm तक जनरेट कर सकता है।

विज्ञापन

अगर हम Finance Scheme की बात करें तो 6.99% की आकर्षक ब्याज दरों पर और 10 वर्ष की अवधि के लिए कंपनी ने इस पर 100% तक की लोन ऑफर किया है। महिंद्रा ने कहा है कि बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ही ली जाएगी। कंपनी वाहन की डिलीवरी की एक निश्चित तारीख देगा। बुकिंग से पहले ग्राहकों को गाड़ी को कार्ट में जोड़ना होगा, जो महिंद्रा की वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है। वेबसाइट पर इसकी बुकिंग वाले पेज पर ‘एड टू कार्ट’ का ऑप्शन मिस जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ