Himalayan या Triumph कौन सी धाकड़ बाइक देगी खराब रास्तों पर स्मूथ राइड का मजा?, जानें कंपैरिजन
Edited By Amit Kasana

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और ट्रायम्फ स्पीड 400
Edited By Amit Kasana

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 और ट्रायम्फ स्पीड 400
Royal Enfield Himalayan 450 VS Triumph Speed 400: रॉयल एनफील्ड का इंडियन मार्केट में अलग ही रसूख है। वहीं, नई नवेली बाइक Triumph के आते ही युवा उसके दीवाने हो गए हैं। आइए आपको इन दोनों मोटरसाइकिलों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
इस दमदार बाइक में 450 सीसी का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल चैनल ABS दिया गया है। Royal Enfield Himalayan 450 में 6-स्पीड ट्रांसमिशन मिलेगा, जो इसे हाई परफॉमेंस बाइक बनाता है। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। यह धांसू बाइक 40 PS की हाई पावर देती है।

फाइल फोटो
Royal Enfield Himalayan 450 में फ्रंट में 21 और रियर 18 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, जो इसे अट्रैक्टिव लुक देते हैं। इस बाइक में सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस बाइक की कीमत 2.80 लाख रुपये एक्स शोरूम है। यह मोटरसाइकिल अगस्त 2023 तक बाजार में पेश की जाएगी। बाइक में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, फ्रंट में फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा।
बाइक में 39.5 bhp का पावर और 37.5 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। यह जबरदस्त बाइक 28 kmpl का माइलेज देगी। Triumph Speed 400 के फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर साइड में गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक एब्जॉर्बर हैं। इसमें 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे। इस जानदार बाइक में 398.15cc का इंजन मिलेगा।

फाइल फोटो
यह बाइक 2.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। बाइक में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। सेफ्टी के लिए बाइक में डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस सिस्टम मिलेगा। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। Triumph Speed 400 में LED हेडलैंप और LCD एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: