---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नए अवतार में Renault Duster, मस्कुलर लुक्स और लग्जरी फीचर्स उड़ाएंगे सबके होश

Renault Duster में एयरबैग, एंट लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा।

---विज्ञापन---

Renault Duster: रेनॉल्ट की डस्टर जल्द ही नए अवतार में रिलॉन्च होने वाली है। इस बार इस कार के फ्रंट ग्रिल और लाइट में बदलाव किया गया है। कंपनी ने इसे मस्कुलर लुक्स और स्टाइलिश लाइट लगाई हैं। हाई एंड कार में इस बार शानदार ग्रिल के साथ बड़े व्हील साइज मिलेंगे। बता दें इस कार कंपनी ने अपने यूके के पार्टनर डेसिया के साथ मिलकर तैयार किया है। जिससे इसे इंटरनेशनल लुक मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 29 नवंबर 2023 को कंपनी अपनी इस कार से पर्दा उठा सकती है।

---विज्ञापन---

हाईब्रिड कार में मिलेगी मोटर 

यह हाईब्रिड कार होगी। इसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ धांसू पेट्रोल इंजन मिलेगा। कार में अलॉय व्हील मिलेंगे, जो इसके लुक्स को एन्हांस करेंगे। कार में ट्यूबलेस टायर और एलईडी लाइटस मिलेंगी। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Citroen C3 Aircross, KIA Sonet और Mahindra XUV300 जैसी कारों से होगा। यह कार 4व्हील ड्राइव क साथ आएगी। जिससे ऑफ रोडिंग और खराब रास्तों पर यह हाई परफॉमेंस देगी। यह एसयूवी पांच सीट के साथ आएगी। इसमें रियर सीट पर बच्चों की सेफ्टी के लिए चाइल्ड एंकरेज मिल सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=_VrOPiUqxao

---विज्ञापन---

दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे

जानकारी के अनुसार कार में एयरबैग, एंट लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा। कार में क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। फिलहाल कंपनी ने इसके पावरट्रेन, कीमत और डिलीवरी डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें 1.2 लीटर का जानदार इंजन देगी। यह इंजन 130 बीएसपी तक पावर जनरेट कर सकता है। अनुमान है कि इसमें टर्बो इंजन का भी विकल्प होगा और 1.6 लीटर का इंजन भी ऑफर किया जा रहा है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इसकी फोटो में यह मैट कलर में दिख रही है। इसमें वाई शेप की लाइटें दिखाई पड़ रही हैं। इस बिग साइज कार में बड़ा बूट स्पेस मिलेगा।

First published on: Nov 20, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola