---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

टेस्ला की रफ्तार कम करने आ गई Ola इलेक्ट्रिक कार, कीमत भी बेहद कम, जानें शानदार फीचर्स

Ola Electric Car: ओला इंडियन कार बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए जानी जाती है। लगतार बीते 9 माह से ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे अधिक बिक्री करने वाली कंपनी बन गई है। बीते मई माह में ओला ने सबसे अधिक 35 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। वहीं, अप्रैल में कंपनी ने 30 […]

---विज्ञापन---

Ola Electric Car: ओला इंडियन कार बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लिए जानी जाती है। लगतार बीते 9 माह से ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में सबसे अधिक बिक्री करने वाली कंपनी बन गई है। बीते मई माह में ओला ने सबसे अधिक 35 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। वहीं, अप्रैल में कंपनी ने 30 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की ब्रिकी की है। अब सोशल मीडिया पर इसकी इलेक्ट्रिक कार की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

फ्रंट लुक बेहद अट्रैक्टिव

इस कार का कंपैरिजन टेस्ला की कारों के लुक्स से किया गया है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने इसका केवल फ्रंट लुक की झलक ही जारी की है। लेकिन वह दिखने में बेहद अट्रैक्टिक है जिससे टेस्ला से इसका कम्पटीशन बताया जा रहा है। यह नेक्स्ट जेनरेशन हाई स्पीड कार है।

---विज्ञापन---
ola electric car price, ola electric car  mileage, auto news, ev cars, cars under 12 lakhs

फाइल फोटो

सिंगल चार्ज पर करीब 400 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज

अपनी नई कार से ऑटोमोबाइल मार्केट में धूम मचाने को तैयार OLA की इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 400 किलोमीटर तक चलती है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इसके फ्रंट लुक्स से यह बेहद आक्रमक डिजाइन की नजर आ रही है।

बोनट पर दिखेगी ओला की बैजिंग 

फिलहाल लीक हुए फोटोज को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार अभी अपने कॉन्सेप्ट स्टेज में ही है। अनुमान है कि फिलहाल कार प्रोडक्‍शन के लिए तैयार नहीं हुई है। पहले जारी टीजर में लाल रंग की कार का फ्रंटर लुक दिखाया गया है। इसमें कार की शानदार लाइट्स के साथ ओला की बैजिंग देखी जा सकती है।

---विज्ञापन---

सेडान में मिलेगा एयरोडायनमिक डिजाइन 

अनुमान है कि यह सेडान मॉडल होगी। इसमें लोगों के लिए लग्जरी और किफायती कीमत दोनों का ध्यान रखा गया है। यह टेस्ला मॉडल 3 की तरह दिख रही है। कार का डिजाइन किसी प्लेन की तरह एयरोडायनमिक लग रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हाई स्पीड कार है। इसके बैटरी पैक, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 12 से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगी।

First published on: Jun 20, 2023 01:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola