Okinawa ईवी स्कूटर, 60 Km की रेंज और कीमत 62 हजार से कम

Okinawa R30 ev scooter know price

Okinawa R30 ev scooter know price

विज्ञापन

Okinawa R30: बाजार में हाई रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी डिमांड पर हैं। इसी कड़ी में एक स्टाइलिश स्कूटर Okinawa R30. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 60 Km तक चलता है। इसकी सीट हाइट 735 mm की है।

टॉप स्पीड 25 kmph

Okinawa R30 बेहद अट्रैक्टिव स्कूटर है, इसमें एप्रन-माउंटेड हेडलाइट और ग्लॉस-ब्लैक फिनिश दिया गया है। इस जबरदस्त स्कूटर की टॉप स्पीड 25 kmph की है। इसमें रिमूवेबल बैटरी पैक दिया गया है। बैटरी पर तीन साल की वारंटी दी जा रही है।

Advertisment
Okinawa R30 ev scooter know price

Okinawa R30 

मिलता है डिजिटल स्पीडोमीटर

स्कूटर में डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है। इसकी लोडिंग क्षमता 150 kg है और इसमें बॉडी-कलर फ्रंट फेंडर, फ्लैट फुटबोर्ड और सिंगल-पीस पिलियन ग्रैब रेल दिया गया है। स्कूटर पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। Okinawa R30 में 250 W की पावर मिलती है।

पांच कलर ऑप्शन हैं 

फिलहाल इस डैशिंग स्कूटर में फिलहाल केवल एक वेरिएंट मिलता है। कंपनी इसमें पांच कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। बाजार में यह स्कूटर 61,534 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर टायर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

विज्ञापन

 

Okinawa R30 ev scooter know price

Okinawa R30

विज्ञापन

Okinawa R30 में 1.34 KWH लिथियम बैटरी पैक

Okinawa R30 में 1.34 KWH लिथियम बैटरी पैक दिया गया है। इसमें इलेक्ट्रोनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। Okinawa R30 खराब रास्तों पर स्मूथ राइड देता है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन-साइडेड रियर स्प्रिंग्स सस्पेंशन दिए गए हैं।

इन स्कूटर से है मुकाबला 

स्कूटर में टचस्क्रीन डिस्प्ले और ओडोमीटर मिलता है। बाजार में यह स्कूटर Ather 450X. (1.37 लाख) , Bajaj Chetak. (1.63 लाख ), और TVS iQube (1. (https://vallartainfo.com/) 55 लाख) से मुकाबला करता है। यह बेहद स्टाइलिश स्कूटर है। जिसे आरामदायक सिंगल सीट में डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन

175 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस

बाजार में कंपनी का एक और धांसू स्कूटर है Okinawa Okhi 90. इसमें सिंगल चार्ज में 160 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज है। इसमें 175 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। स्कूटर की सीट हाइट 803 mm की है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ