सिंगल चार्ज पर सबसे अधिक ड्राइविंग रेंज देने वाली EV बाइक की डिलीवरी शुरू, जानें कीमत
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Oben Rorr: आपको अपनी इलेक्ट्रिक बाइक में क्या चाहिए? हर किसी का जवाब होगा कम कीमत और सिंगल चार्ज पर हाई ड्राइविंग रेंज। लो अब तो, आपका सपना पूरा हो गया। बेंगलुरु स्थित ईवी स्टार्टअप कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक ने अपनी हाई ड्राइविंग रेंज देने वाली धाकड़ मोटरसाइकिल Oben Rorr की डिलीवरी शुरू कर दी है।
यह दमदार बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड देती है। इतना ही नहीं यह जानदार बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 187 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। Oben Rorr में 4.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है।

फाइल फोटो
Oben Rorr शुरुआती कीमत 1.5 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने अपने बेंगलुरु के जिगानी स्थित अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में एक कार्यक्रम में ग्राहकों को 25 यूनिट्स वितरित की थी। यह हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है।
Oben Rorr में नेविगेशन, वाहन डायग्नोस्टिक्स, कनेक्टेड तकनीक, ड्राइवर अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। यह बाइक महज तीन सेकेंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। यह बाइक करीब दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी पहले साल में बाइक की तीन सर्विस फ्री दे रही है।
कंपनी को इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के अब तक कुल 21,000 प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। Oben Rorr बाजार में पहले से मौजूद Revolt RV400 और Ola S1 से मुकाबला करेगी। यह बेहद स्टाइलिश बाइक है, जिसमें अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए गए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: