नई SUV की आहट से बढ़ी Innova की टेंशन, मस्कुलर लुक और हाई पावर इंजन 

Nissan X-Trail पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में मिलेगी, कार में टू व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह एसयूवी कार पेट्रोल इंजन में लॉन्च होगी, इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

nissan x-trail

nissan x-trail

Nissan X-Trail to get 1.5 turbo-petrol engine: बिग साइज suv कारों का बाजार में अलग ही क्रेज है, यह फैमिली कार 5, 7 और 10 तीन सीट ऑप्शन में आती हैं। अगस्त में एक नई एसयूवी इंडिया में लॉन्च होने वाली है, दरअसल, हम बात कर रहे हैं Nissan X-Trail की। यह कार बाजार में Toyota Innova, Fortuner और MG की धाकड़ कार Gloster को टक्कर देगी।

विज्ञापन

Nissan X-Trail, 2000 cc cars, suv cars, cars under 40 lakhs, nissan cars

विज्ञापन

कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन

शुक्रवार को सामने आया है कि यह कार 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन में आएगी। इसके टर्बों पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, लेकिन फिलहाल इसका हाईब्रिड इंजन इंडिया में नहीं आने वाला है। बता दें कंपनी अपनी इस कार को ग्लोबल मार्केट में पहले से सेल करती है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और पहाड़ों पर चलने के लिए हिल होल्ड कंट्रोल मिलेगा। हिल होल्ड से ऊंचाई पर गाड़ी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Nissan X-Trail

विज्ञापन

मिलेगा  ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन 

Nissan X-Trail पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में ऑफर की जाएगी। एसयूवी का हाई पावर इंजन 204 hp की पावर और 305 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। बताया जा रहा है कि कंपनी शुरू में इसके केवल गिनती के यूनिट इंडिया में सेल के लिए ऑफर करेगी। डिमांड रही तो इसका डीलज इंजन भी यहां लॉन्च किया जा सकता है। यह थ्री सिलेंडर इंजन कार है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देती है। यह कार टू व्हील ड्राइव और (2WD) ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन में आएगी।

Nissan X-Trail में मिलेंगे यह स्मार्ट फीचर्स

  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा।
  • 12.3 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • इंटीरियर में डुअल कलर ऑप्शन
  • वायरलेस एप्पल कारप्ले
  • हेड-अप डिस्प्ले और रियर सीट पर एसी वेंट
  • इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • मस्कुलर लुक ग्रिल और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
  • एलईडी हेडलाइट और टेललाइट

ये भी पढ़ें: 13 सीट, 17 Kmpl की माइलेज, ये है Force की धाकड़ Cruiser, जानें कीमत और फीचर्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ