इन दो जगह Nissan ने शुरू किए नए शोरूम, लोगों को होगा यह फायदा
Edited By Amit Kasana

Car file photo
Edited By Amit Kasana

Car file photo
Nissan Cars: कार निर्माता कंपनी निसान ने दो नए शोरूम और सर्विस वर्कशॉप को शुरू किया है। यह नए शोरूम हरियाणा के करनाल और तेलंगाना के खम्मम में खोले गए हैं। यहां ग्राहकों को सेल, सर्विस आदि की सुविधा मिलेगी। इससे पहले कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में जयपुर, करनाल, इरोड, चेन्नई, होस्पेट, रिवाड़ी, भिवानी आदि में नए शोरूम खोले थे।
इन नए शोरूम से अब कंपनी के देशभर में कुल 267 शोरूम हो गए हैं। इनमें हरियाणा में कुल 14 शोरूम और तेलंगाना कुल 9 शोरूम हैं। लोगों को वन-स्टॉप सॉल्यूशन देने के मकसद से यह शोरूम खोले गए हैं। यहां ग्राहकों को एक इंटीग्रेटेड ऑफलाइन-ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन मिलेगा।
इन नए टचप्वाइंट्स के बारे में निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) के प्रबंध निदेशक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ”कस्टमर सर्विस निसान के बुनियादी मूल्यों का अभिन्न अंग है और इसी के मद्देनजर हम अपने वितरण नेटवर्क में विस्तार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: