कम कीमत में ज्यादा कम्फर्ट! ये हैं भारत की Reclining Rear सीट वाली 5 कारें, लंबे सफर को बनाती हैं आरामदायक

अगर लंबी यात्रा में पीछे बैठने वालों की शिकायतें खत्म करना चाहते हैं, तो Reclining Rear Seats वाली कार आपके लिए सही विकल्प हो सकती है. भारत में कई बजट और प्रीमियम कारें इस सुविधा के साथ आती हैं. यहां जानिए 5 ऐसी कारों के बारे में, जिनमें कम कीमत में भी मिलता है शानदार आराम.

Nissan

इन कारों में मिलेगा आरामदायक सीटिंग एक्सपीरियंस. (Photo-Nissan)

Best Cars With Reclining Rear Seat: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपके लिए आराम सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो Reclining Rear Seats वाला ऑप्शन आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. इस फीचर की मदद से पीछे बैठने वाले यात्री सीट को अपनी सुविधा के हिसाब से पीछे की ओर झुक सकते हैं, जिससे लंबा सफर ज्यादा आरामदायक हो जाता है. आजकल कई बजट और प्रीमियम कारों में यह सुविधा दी जा रही है. यहां हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें ये Reclining Rear Seats का फीचर मिलता है.

विज्ञापन

Reclining Rear Seats वाली 5 कारें

Nissan Gravite- बजट में आरामदायक विकल्प
इस लिस्ट में Nissan Gravite एक किफायती MPV के रूप में शामिल है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.65 लाख रुपये है. इस कार की दूसरी लाइन में रीक्लाइनिंग सीट की सुविधा मिलती है, जो लंबी यात्राओं के दौरान काफी आराम देती है. केबिन में डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, सूएड इंसर्ट्स और 7-सीटर लेआउट दिया गया है. इसके अलावा 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं.

विज्ञापन

Renault Triber- प्रैक्टिकल और स्पेस वाला मॉडल
Renault Triber भी एक ऐसा विकल्प है, जिसमें आराम और उपयोगिता दोनों का अच्छा बेलेंस मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 5.76 लाख रुपये है. इस कार की दूसरी लाइन की सीटें स्लाइड और रीक्लाइन दोनों हो सकती हैं, जिससे यात्री अपने हिसाब से लेगरूम एडजस्ट कर सकते हैं. जरूरत पड़ने पर तीसरी पंक्ति की सीटों को फ्लैट करके ज्यादा सामान रखने की सुविधा भी मिलती है.

Maruti Suzuki Ertiga- फैमिली के लिए भरोसेमंद MPV
Maruti Suzuki Ertiga लंबे समय से भारतीय परिवारों की पसंद रही है. इसमें स्पेस, कंफर्ट और माइलेज का अच्छा बेलेंस मिलता है. दूसरी लाइन की सीटें स्लाइडिंग और रीक्लाइनिंग हैं, जिससे लंबी यात्रा के दौरान बैठने का अनुभव और बेहतर हो जाता है. Ertiga की शुरुआती कीमत लगभग 8.80 लाख रुपये है.

विज्ञापन

Toyota Rumion: रोजमर्रा और ट्रिप दोनों के लिए बेहतर
Toyota Rumion एक ऐसी MPV है, जिसे खास तौर पर फैमिली कम्फर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसका इंटीरियर स्पेसियस है और पीछे की सीटों में रीक्लाइनिंग का फीचर मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 10.51 लाख रुपये है.

Tata Sierra: प्रीमियम कम्फर्ट और स्टाइल
इस सूची में Tata Sierra प्रीमियम सेगमेंट की कार है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 15.99 लाख रुपये है. यह SUV अपने यूनिक डिजाइन और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती है. इसमें Reclining Rear Seats के साथ फैमिली के लिए कई कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो लंबे सफर को और भी रिलैक्सिंग बना देते हैं.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ