---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

दिल थाम के बैठिए, इस शानदार SUV का आया नया वर्जन, कीमत भी 6 लाख से कम

Nissan Cars: निशान अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक Nissan Magnite का नया वर्जन 26 मई को पेश कर सकती है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार यह स्पेशल एडिशन होगा, जिसे गीजा एडिशन नाम दिया गया है। इसमें नए कलर ऑप्शन भी दिए जाएंगे। नई कार में जेबीएल स्पीकर पैक जानकारी के मुताबिक […]

---विज्ञापन---

Nissan Cars: निशान अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक Nissan Magnite का नया वर्जन 26 मई को पेश कर सकती है। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार यह स्पेशल एडिशन होगा, जिसे गीजा एडिशन नाम दिया गया है। इसमें नए कलर ऑप्शन भी दिए जाएंगे।

नई कार में जेबीएल स्पीकर पैक

जानकारी के मुताबिक नया वर्जन जापानी थिएटर और म्यूजिक थीम पर बेस्ड है। नई कार के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है। इसके अलाव स्पेशल एडिशन में म्यूजिक एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाया गया है। नई कार में जेबीएल स्पीकर पैक दिया जा सकता है।

---विज्ञापन---

94219 यूनिटों की थोक बिक्री

बता दें वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने अपनी इस धांसू कार के कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री की है। Nissan magnite B-SUV सेगमेंट कार है। फिलहाल इसमें पांच ट्रिम और आठ कलर ऑप्शन मिलते हैं। एसयूवी सेगमेंट में यह कार हाई डिमांड पर रहती है।

---विज्ञापन---

57 हजार का डिस्काउंट

Nissan Magnite 5 सीटर कार है। इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 72 PS पावर क्षमता और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मॉडल में कंपनी 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प देती है। यह दमदार इंजन 100 PS पावर क्षमता और 160 Nm का टॉर्क देती है। कार शुरूआती कीमत 599900 लाख्क्स  शोरूम प्राइस पर मितली है। इस कीमत पर कंपनी 57 हजार का डिस्काउंट भी दे रही है।

First published on: May 19, 2023 06:55 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola