Nawazuddin Siddiqui की मूवीज ही नहीं Car Collection देखकर भी हो जाएंगे फिदा
Edited By Amit Kasana

nawazuddin siddiqui car collection
Edited By Amit Kasana

nawazuddin siddiqui car collection
Nawazuddin Siddiqui Car Collection: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की सितंबर 2023 में नई मूवी Haddi आने वाली है। सिने जगत में इस मूवी की खासा चर्चा है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी सिनेमा के ऐसे एक्टर हैं जो लगभग हर तरह की भूमिकाएं कर चुके हैं। जिस तरह वह अपनी फिल्मों को साइन करने मे चूजी हैं इसी तरह उनकी Car Collection भी शानदार है।
जानकारी के अनुसार उनके गाड़ियों के बेड़े में Mercedes-Benz GLS, BMW, AUDI और Ford Endeavour सरीखें शानदार गाड़ियों हैं। आइए हम आपको उनकी सबसे लग्जरी कार में से एक Mercedes-Benz GLS के फीचर्स माइलेज और कीमत के बारे में बताते हैं।

nawazuddin siddiqui car collection
Mercedes-Benz GLS कंपनी की स्टाइलिश कार है। यह लग्जरी कार शुरुआती कीमत 1.29 करोड़ रुपये एक्स शोरूम से लेकर 2.92 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें तीन वेरिएंट GLS 400 d 4MATIC, 450 4MATIC, और Maybach GLS 600 4MATIC.
Mercedes-Benz GLS की इस कार में सिंगल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। कार का कुल वजन लगभग 2505 kg है और इसमें बड़ा बूट स्पेस मिलता है। कार में फिलहाल कंपनी 14 कलर ऑप्शन देती है। इसमें 2925 सीसी से लेकर 3982 cc तक का इंजन पावर मिलता है।

nawazuddin siddiqui car collection
इस जानदार कार में 325.86 से लेकर 549.81 Bhp तक की हाई पावर मिलती है। कार में चार और सात दोनों सीटिंग कैपेसिटी का ऑप्शन मिलता है। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। जिससे यह खराब रास्तों पर हाई स्पीड जेनरेट करती है। कार में डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन मिलते हैं।

nawazuddin siddiqui car collection
Mercedes-Benz GLS में का डीजल वर्जन 330 PS की पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह माइल्ड हाइब्रिड कार है जिसका पेट्रोल वर्जन सड़क पर 367 PS की पावर और 500 Nm का टॉर्क मिलता है। इस कार में 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाता है।
जानकारी के अनुसार Mercedes की Maybach GLS वेरिएंट में 4.0-लीटर का धाकड़ इंजन है, यह इंजन V8 बाइटर्बों पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इस इंजन में 557 PS की पावर और 730 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। इस शानदार कार में 48V माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: