---विज्ञापन---

MG की यह नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च, देगी 461Km की ड्राइविंग रेंज, जानें कीमत

MG ZS EV: MG ने अपनी इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV का Exclusive pro ट्रिम लॉन्च किया है। यह दमदार एसयूवी कार सिंगल चार्ज में 461Km की ड्राइविंग रेंज देती है। खास बात यह है कि इसमें ADAS-2 लेवल की सेफ्टी है। यह शानदार कार महज 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की […]

MG ZS EV: MG ने अपनी इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV का Exclusive pro ट्रिम लॉन्च किया है। यह दमदार एसयूवी कार सिंगल चार्ज में 461Km की ड्राइविंग रेंज देती है। खास बात यह है कि इसमें ADAS-2 लेवल की सेफ्टी है। यह शानदार कार महज 8.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है।

ट्रैफिक जाम असिस्ट और फॉवर्ड कोलाइज वार्निंग

MG ZS EV के नए अपडेट वर्जन में ट्रैफिक जाम असिस्ट, फॉवर्ड कोलाइज वार्निंग, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, लेन डिपार्चर वार्निंग, स्पीड असिस्ट सिस्टम और एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीसर्च दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

शुरुअती कीमत 27.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम

यह नई जानदार कार शुरुअती कीमत 27.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगी। नई MG ZS EV में असिस्ट सिस्टम को अपने जरूरत के अनुसार मैन्युअल रूप से लो, मीडियम या हाई पर सेट कर सकते हैं।

कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस

कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसी सुविधा मिलती है। कार में 50.3kWh की क्षमता के बैटरी पैक दिया गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 10.1-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है।

---विज्ञापन---

कार में वायरलेस फोन चार्जिंग का ऑप्शन 

कार में वायरलेस फोन चार्जिंग, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कनेक्टेड कार भी दिया जा रहा है। कार के फ्रंट एक्सल में इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो कि 176hp की पावर और 280Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

क्या है ADAS

एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

---विज्ञापन---

कैसे काम करता है ADAS

ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।

First published on: Jul 13, 2023 08:10 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola