दिल थाम के बैठिए, 19 अप्रैल को लॉन्च होगी MG की सबसे छोटी EV Car
Edited By Amit Kasana

MG Comet EV
Edited By Amit Kasana

MG Comet EV
MG Comet EV: MG ने अपनी EV कार Comet EV को 19 अप्रैल को लॉन्च करने का ऐलान किया है। हालांकि इसकी कीमत क्या होगी और यह कब तक ग्राहकों के लिए मार्केट में उपलब्ध होगी इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है लॉन्च के दिन लोगों को इन दोनों सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया में अपनी इस धांसू कार के स्टीयरिंग की फोटो शेयर की थी। कार के स्टीयरिंग पर दाएं तरफ वॉयस कमांड और अन्य कंट्रोल दिए गए हैं। MG Comet EV एक बार फुल चार्ज होने पर 300 Km तक चलती है। कार में 25 kWh की बैटरी है। जो 68 Bhp की पावर जेनरेट करती है।
और पढ़िए – 350cc का पावरफुल इंजन, लुक्स में Royal Enfield को टक्कर दे रही Bajaj की यह बाइक, जानें डिटेल
अनुमान है कि कार शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगी। कार में 10.25 इंच का टच स्क्रीन दिया जाएगा। कार में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, डुअल-टोन इंटीरियर, वॉयस कमांड, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो और सनरूफ जैसे फीचर्स होंगे। कार में दो साइड गेट और एक पीछे ही तरफ टेलगेट दिया गया है। कार की लंबाई 2.9 mm और चौड़ाई 1.6 mm है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: